टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अभिनेता रोहित चंदेल को 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का कथित तौर पर पीछा करने, बार-बार फोन कर परेशान करने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रोहित चंदेल 29 साल के हैं और ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजीराव तथा ‘पांड्या स्टोर’ में धवल मकवाना के किरदार के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह टीवी शो ‘सैराब’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत नगर पुलिस ने उनके खिलाफ POCSO एक्ट के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है, जो पीछा करने और चोट पहुंचाने से संबंधित हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 10 जुलाई को उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया और बाद में विशेष POCSO कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। शिकायत में आरोप है कि अभिनेता नाबालिग को अपने और अन्य नंबरों से लगातार कॉल कर परेशान कर रहे थे। साथ ही 5 जुलाई को उन्होंने कथित तौर पर लड़की का पीछा किया, उसके साथ बहस की, गाली-गलौज की और मारपीट भी की। पुलिस का कहना है कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और मामले की जांच जारी है। अब तक रोहित चंदेल या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में उनका पक्ष सामने आना बाकी है। फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है और अदालत की प्रक्रिया पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
---विज्ञापन---
Sairaab Actor Arrested For Stalking 16-Year-Old Girl, TV इंडस्ट्री में हड़कंप! जानिए मामला
टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अभिनेता रोहित चंदेल को 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का कथित तौर पर पीछा करने, बार-बार फोन कर परेशान करने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
First published on: Jul 12, 2026 12:31 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola