Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं लिज मैजो? 19 की उम्र में जीता Miss Universe India 2026 का खिताब

Who Is Liz Mejo: केरल की 19 साल की लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता है. जानिए कौन हैं लिज मैजो, उनकी पढ़ाई, परिवार और करियर से जुड़ी ये हैरान करने वाली बातें.

19 साल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. जयपुर में आयोजित इस खूबसूरत प्रतियोगिता में देशभर की 53 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. देर रात करीब 2.50 बजे लिज को विजेता घोषित किया गया. इसके साथ ही उन्होंने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की राह भी तय कर ली है.

कौन हैं लिज मैजो?

कैजिया लिज मैजो केरल की रहने वाली हैं और पेशे से मॉडल होने के साथ-साथ लॉ की छात्रा और क्लासिकल डांसर भी हैं. वह फिलहाल बेंगलुरु में कानून की पढ़ाई कर रही हैं और कोच्चि में रहती हैं. साल 2026 में ही उन्होंने मिस यूनिवर्स केरल का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास से सभी को इंप्रेस कर दिया.

---विज्ञापन---

इससे पहले इस प्रतियोगिता में रह चुकीं हैं रनर अप

लिज की यह पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है. साल 2025 में वह मिस टीन इंटरनेशनल की फर्स्ट रनर अप रह चुकी हैं. इससे पहले उन्होंने मिस टीन इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था और अंतरराष्ट्रीय स्तर के टीन ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

कौन हैं लिज के माता-पिता?

लिज मैजो, मेजो अब्राहम और सुजा मेजो की बेटी हैं. कम उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी. वह मेंटल हेल्थ और पर्सनल डेवलपमेंट जैसे विषयों पर भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखती हैं.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर भी हैं एक्टिव

लिज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर वह अपनी फोटोज, वीडियो और पेजेंट से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर उनके करीब 39 हजार फॉलोअर्स हैं.

कौन बनीं रनर अप?

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में तमिलनाडु की वैष्णवी फर्स्ट रनर अप रहीं. गुजरात की अनुश्री सतवालेकर सेकेंड रनर अप, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव थर्ड रनर अप और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ चौथी रनर अप रहीं. पिछली विजेता मनिका विश्वकर्मा ने लिज को ताज पहनाया.

---विज्ञापन---

अब इस प्रतियोगिता में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

अब लिज इस साल के अंत में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. स प्रतियोगिता के जज पैनल में सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला समेत कई चर्चित नाम शामिल रहे. सुष्मिता सेन खुद 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर इतिहास रच चुकी हैं.

First published on: Aug 24, 2026 11:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola