Home/E24 News/Entertainment News Live: गोविंदा की दूसरी शादी की खबरों के बीच जयपुर पहुंचीं सुनीता आहूजा, एयरपोर्ट से वीडियो वायरल
Entertainment News Live: गोविंदा की दूसरी शादी की खबरों के बीच जयपुर पहुंचीं सुनीता आहूजा, एयरपोर्ट से वीडियो वायरल
Entertainment News Live: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पारिवारिक कलेश के बीच जयपुर पहुंची हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Entertainment News Live: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा आए दिन अपनी किसी न किसी बयान की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पति गोविंदा पर अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार से दूसरी शादी करने की प्लानिंग का आरोप लगाया है. इसके बाद गोविंदा की तरफ से भी एक्शन लिया गया. इस पारिवारिक कलेश के बीच सुनीता आहूजा जयपुर पहुंचीं, जहां एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सामने आया, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. गोविंदा पर दूसरी शादी का आरोप लगाने के बाद सुनीता पहली बार पब्लिकली दिखाई दी हैं.
वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा जयपुर एयरपोर्ट कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट और बैगी पलाजो पैंट पहने हुए दिखाई दी. इस दौरान उन्होंने पीले रंग का तिलक, गले में रुद्राक्ष और कई कंगन पहने हुए थे. वीडियो में पैपराजी ने उनसे बात करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन सुनीता ने उनसे कोई बात नहीं की. बताया जा रहा है कि सुनीता आध्यात्मिक यात्रा पर हैं. वो सोमवार को खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाएंगी.
आज टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अदिति शर्मा का जन्मदिन है. ‘कथा अंकही’, ‘ शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’, ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ और ‘शायद यही है प्यार’ जैसे शोज में काम करने वाली एक्ट्रेस अदिति शर्मा अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने 2004 में जी टीवी पर आए टैलेंट शो ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ में हिस्सा लिया और इसकी विनर बनीं. इसी के साथ उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. आज वो टीवी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं.
‘बटवारा 1947’ का कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बटवारा 1947’ ने 10वें दिन 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 36.80 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने दुनिया भर में अब तक सिर्फ 53 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है.
---विज्ञापन---
‘आवारापन 2’ की कमाई
वहीं, दूसरी तरफ इमरान हाशमी, दिशा पटानी और शबाना आजमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने 10वें दिन 8.75 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है. इसके साथ फिल्म का नेट कलेक्शन 136.25 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म ‘आवारापन 2’ ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 193 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.
11:34 (IST) 24 Aug 2026
Entertainment Live News: Ajay Devgn की Drishyam 3 की रिलीज डेट हुई अनाउंस
अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म दृश्यम साल 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2022 में आया था और ये भी जबरदस्त हिट रहा था. इस फिल्म के अब तीसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. वहीं, आज मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि मूवी किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...
11:31 (IST) 24 Aug 2026
Entertainment News Live: कौन हैं लिज मैजो? जीता Miss Universe India 2026 का खिताब
19 साल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. जयपुर में आयोजित इस खूबसूरत प्रतियोगिता में देशभर की 53 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. देर रात करीब 2.50 बजे लिज को विजेता घोषित किया गया. इसके साथ ही उन्होंने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की राह भी तय कर ली है. पढ़ें पूरी खबर...
11:30 (IST) 24 Aug 2026
Entertainment News Live: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन
मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है. हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेली फैबारेस का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने सिंगर के तौर पर भी अपनी दमदार पहचान बनाई. परिवार ने बताया 22 अगस्त को लॉस एंजिल्स में उन्होंने अंतिम सांस ली. परिवजनों ने एक बयान जारी कर कहा- वह प्यार, हिम्मत, हंसी और सुकून से भरी शख्सियत रहीं. पढ़ें पूरी खबर...
10:57 (IST) 24 Aug 2026
Entertainment News Live: गोविंदा की दूसरी शादी की खबरों के बीच जयपुर पहुंचीं सुनीता आहूजा
बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा जयपुर एयरपोर्ट कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट और बैगी पलाजो पैंट पहने हुए दिखाई दी. एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सामने आया, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.