नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट के बाद उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट साझा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका अपनी अपकमिंग फिल्म मायसा के डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं। कई दिनों तक सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपनी स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि वह नहीं चाहती थीं कि उनकी चोट की खबर बाहर आए, लेकिन अब सच सामने आने के बाद उन्होंने पूरी बात बताने का फैसला किया। रश्मिका ने खुलासा किया कि उनकी राइट हिप का एक टेंडन अपनी जगह से अलग हो गया है। उन्होंने आसान भाषा में समझाया कि हिप के दोनों तरफ मौजूद टेंडन पैरों को शरीर से जोड़ते हैं और जब तक उनका टेंडन पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, तब तक उनके लिए चलना, पैर उठाना और सामान्य तरीके से एक्टिव रहना मुश्किल होगा। एक्ट्रेस ने बताया कि यह उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है, जिसके लिए उन्होंने पूरी मेहनत की थी। दर्द के बावजूद रश्मिका ने अपना सकारात्मक अंदाज बरकरार रखा और मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने खुद कभी आराम नहीं किया, इसलिए शायद भगवान ने उन्हें जबरदस्ती ब्रेक दे दिया। फिलहाल वह घर पर रहकर रिकवरी कर रही हैं, पजल्स सॉल्व कर रही हैं और जल्द से जल्द फिट होकर दोबारा काम पर लौटने का इंतजार कर रही हैं।
---विज्ञापन---
नई-नवेली दुल्हन पर गिरी ‘गाज’! चलना-फिरना तक मुश्किल..बेहद दर्द में एक्ट्रेस! 7 महीने बाद आई आफत!
नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट के बाद उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट साझा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका अपनी अपकमिंग फिल्म मायसा के डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं। कई दिनों तक सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपनी स्थिति के बारे में बताया।
First published on: Aug 04, 2026 04:01 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola