Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranbir Kapoor-Raha पर Infection का डबल अटैक,दर्द में तड़पी 3 साल की लाडली। टेंशन में डूबी Alia Bhatt

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में एक आई क्लिनिक के बाहर नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने काला चश्मा पहना हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कई तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद आलिया की आंखों में कोई समस्या है, क्योंकि वह कुछ दिन पहले भी एक शादी में काला चश्मा लगाए दिखी थीं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में इस पूरे मामले की वजह सामने आ गई है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 17, 2026 09:53
Share :
Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में एक आई क्लिनिक के बाहर नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने काला चश्मा पहना हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कई तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद आलिया की आंखों में कोई समस्या है, क्योंकि वह कुछ दिन पहले भी एक शादी में काला चश्मा लगाए दिखी थीं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में इस पूरे मामले की वजह सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि आंखों का इन्फेक्शन आलिया को नहीं, बल्कि रणबीर कपूर को हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर को कंजंक्टिवाइटिस (आंखों का संक्रमण) हुआ है और यह इन्फेक्शन उन्हें उनकी बेटी राहा कपूर से लगा। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले राहा की आंखों में संक्रमण हुआ था। उसकी देखभाल के दौरान रणबीर लगातार उसके संपर्क में रहे, जिसके कारण उन्हें भी यह संक्रमण हो गया। कंजंक्टिवाइटिस एक संक्रामक बीमारी है, जो आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है। इस खबर ने रणबीर की आने वाली फिल्म रामायण की टीम की चिंता भी बढ़ा दी है। 18 जुलाई को दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का बड़ा कार्यक्रम होना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर इस इवेंट में शामिल होंगे, लेकिन एहतियात के तौर पर काला चश्मा पहनेंगे, ताकि संक्रमण किसी और तक न फैले।

First published on: Jul 17, 2026 09:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola