Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranbir Kapoor की हीरोइन का तलाक, शादी के 5 साल बाद विदेशी पति से हुई अलग,कौन संभालेगा 2 बच्चे?

इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री से एक और खूबसूरत एक्ट्रेस के घर टूटने की खबरें सामने आ रही हैं। रणबीर कपूर की हीरोइन एवलिन शर्मा ने तलाक का अनाउंसमेंट कर लोगों को बड़ा झटका दे दिया है, और तलाक का सच जानने के बाद एक्ट्रेस के चाहने वाले मायूस भी हो रहे हैं। बता दें कि एवलिन शर्मा एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में काम कर चुकी हैं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: May 1, 2026 17:04
Share :
Evelyn Sharma

इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री से एक और खूबसूरत एक्ट्रेस के घर टूटने की खबरें सामने आ रही हैं। रणबीर कपूर की हीरोइन एवलिन शर्मा ने तलाक का अनाउंसमेंट कर लोगों को बड़ा झटका दे दिया है, और तलाक का सच जानने के बाद एक्ट्रेस के चाहने वाले मायूस भी हो रहे हैं। बता दें कि एवलिन शर्मा एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस के घर टूटने की खबर तेजी से चारों तरफ वायरल हो रही है और शादी के 5 खूबसूरत साल अपने पति तुषान भिंडी के साथ बिताने के बाद अब एवलिन ने खुद अपने रिश्ते में आई दरार की खबरों को कंफर्म किया है और सेपरेशन पर खुलकर बात भी की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पति के साथ मिलकर आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। एवलिन ने बताया कि वह और तुषान रोमांटिक तौर पर एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं, लेकिन अपने बच्चों को साथ में बड़ा करेंगे और मिलकर उनकी परवरिश करेंगे। तलाक को कंफर्म करते हुए एक्ट्रेस ने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की। यही नहीं, एवलिन ने तलाक के बाद भी तुषान के साथ दोस्ती का रिश्ता बनाए रखने की बात कही और को-पेरेंटिंग के जरिए बच्चों की परवरिश करने का भी जिक्र किया।

First published on: May 01, 2026 05:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola