Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बिहार में छात्रा से बदसलूकी पर भड़कीं खुशबू पाटनी, बोलीं- ‘लॉ एंड ऑर्डर क्यों हिला हुआ है?’

Khushbu Patani Reacts To Jamui Video: बिहार के जमुई में छात्र-छात्रा से बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद खुशबू पाटनी भड़क उठी हैं. उन्होंने वीडियो शेयर कर प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए.

Khushbu Patani Reacts To Jamui Video

Khushbu Patani Reacts To Jamui Video: बिहार के जमुई जिले से सामने आई एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है! एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ सरेआम गुंडागर्दी, बेरहमी से मारपीट और छात्रा से छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. इस घटना पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी (Khushbu Patani) का बेहद तीखा और बेबाक रिएक्शन सामने आया है. खुशबू ने वीडियो जारी कर बिहार के लॉ एंड ऑर्डर और समाज की बीमार मानसिकता पर सीधे तीखे सवाल दागे हैं.

जमुई का वीडियो देख भड़कीं खुशबू

बिहार के जमुई में गमछा लपेटे एक शख्स द्वारा स्कूटी सवार लड़के-लड़की को घेरकर मारना, लड़की को हैरास करना और उसके प्राइवेट पार्ट को छूने का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, खुशबू पाटनी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने भड़ास निकालते हुए कहा, “महान भारत… विश्वगुरु बनेगा भारत, ऐसा बनेगा? जहां औरत जात की कोई इज्जत ही नहीं है?”

---विज्ञापन---

अनपढ़-जाहिल और नशेडियों पर तीखा हमला

खुशबू ने आरोपियों की क्लास लगाते हुए कहा कि ये वही अनपढ़-जाहिल हैं जो अपनी दिहाड़ी नहीं कमा पाते और नशे में धुत रहते हैं. इन्हें अपनी लाइफ का मकसद ही नहीं पता और ये दूसरों के हाथ के कीड़े बने हुए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि किसी की मर्जी से साथ घूमने या दोस्ती से इन अनपढ़ों को इतनी चिढ़ क्यों होती है?

अपराधियों की साइकोलॉजी पर उठाए सवाल

आरोपियों की मानसिकता की धज्जियां उड़ाते हुए खुशबू ने कहा कि ऐसे लोगों को कोई देखता भी नहीं होगा, क्योंकि इनमें देखने लायक कुछ है ही नहीं. उन्होंने कहा, “बचपन से इसने अपनी मां को पिटते हुए देखा होगा, बहन के साथ गलत होते देखा होगा, इसलिए इसको यह सब नॉर्मल लगता है. बिहार वालों, इस बार इस घटना को अपनी ईगो (Ego) पर ले लो.”

‘लॉ एंड ऑर्डर क्यों हिला हुआ है?’

प्रशासन और जनता दोनों को आड़े हाथों लेते हुए खुशबू ने कहा, “सबसे ज्यादा IAS और IPS हमारे बिहार से निकलते हैं, तो फिर वहां का लॉ एंड ऑर्डर इतना हिला हुआ क्यों है? क्या हम सिर्फ सरकार को ब्लेम करते रहेंगे? पीपल मेक द गवर्नमेंट एंड द गवर्नमेंट मेक्स द पीपल, तो क्या हम अपने अंदर झांककर नहीं देखेंगे?”

---विज्ञापन---

आरोपियों को मिले रूह कांपने वाली सजा

वीडियो के अंत में उन्होंने संविधान और अपनी आजादी की बात करते हुए कहा कि गमछा वाले और उसके पूरे ‘छपरी लॉट’ को ऐसी भयानक सजा मिलनी चाहिए कि उनकी रूह कांप उठे. उन्होंने साफ कहा, “मेरा संविधान मुझे हक देता है कि मैं जैसे चाहूं वैसे रहूं, तुझसे पूछके जिंदगी नहीं काटूंगी मेरे भाई!”

First published on: Sep 22, 2026 09:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola