साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहन और मेगास्टार चिरंजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी के दर्द और मानसिक संघर्ष पर खुलकर बात की है। हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में श्रीजा ने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें लगता था कि उनकी जिंदगी सिर्फ तकलीफों से भरी हुई है और वह लगातार खुद से सवाल करती थीं कि आखिर उनके साथ ही इतना बुरा क्यों हो रहा है। श्रीजा ने कहा कि लंबे समय तक उन्होंने खुद को अपने दर्द और पास्ट से जोड़कर देखा। उनकी पहचान केवल उन बुरी घटनाओं तक सीमित हो गई थी, जो उनकी जिंदगी में हुई थीं। हालांकि, अब उन्होंने खुद को बदलने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 15 महीनों से वह एक सेल्फ-डेवलपमेंट ग्रुप से जुड़ी हुई हैं, जिसने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनने में मदद की।श्रीजा की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। साल 2007 में महज 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड Shirish Bharadwaj से घर से भागकर शादी की थी। बाद में रिश्ते में तनाव बढ़ा और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। शिरीष का 2019 में बीमारी के कारण निधन हो गया। इसके बाद 2016 में श्रीजा ने अपने बचपन के दोस्त और अभिनेता Kalyan Dev से दूसरी शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। 2022 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं। अब श्रीजा का कहना है कि दर्द आज भी उनकी जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन वह सिर्फ अपने अतीत से नहीं, बल्कि अपनी नई पहचान, ताकत और उम्मीद से पहचानी जाना चाहती हैं।
---विज्ञापन---
Ram Charan’s Sister’s Painful Life Story Shocks Fans। ‘खानदानी’ परिवार हुआ शर्मसार..!! जानिए सबकुछ
साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहन और मेगास्टार चिरंजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी के दर्द और मानसिक संघर्ष पर खुलकर बात की है। हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में श्रीजा ने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें लगता था कि उनकी जिंदगी सिर्फ तकलीफों से भरी हुई है और वह लगातार खुद से सवाल करती थीं कि आखिर उनके साथ ही इतना बुरा क्यों हो रहा है।
First published on: Jun 11, 2026 04:23 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola