Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंचे बॉलीवुड के कॉमेडी किंग, एक्टर पर लगा 9 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Rajpal Yadav Sent Delhi Tihar Jail: राजपाल यादव को चेक बाउंस विवाद के चलते तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Feb 8, 2026 19:43
Share :

Rajpal Yadav Sent to Delhi Tihar Jail: बॉलीवुड की कॉमेडी और एक्टिंग टैलेंट से लोगों को हंसाने वाले मशहूर एक्टर राजपाल यादव अब एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. राजपाल यादव को चेक बाउंस विवाद के चलते तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. राजपाल के केस के बारे में जो कोई भी सुन रहा है, उन्हें बहुत हैरानी हो रही है. दरअसल, राजपाल की ये परेशानी साल 2010 में शुरू हुई जब उन्होंने अपनी पहली डायरेक्टेड फिल्म ‘अता पता लापता’ को बनाने के लिए दिल्ली के मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से ₹5 करोड़ का कर्ज लिया.

बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, जिसके बाद राजपाल कर्ज नहीं चुका पाए. इसी के चलते कानूनी लड़ाई शुरू हो गई और अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा को दोषी माना और एक्टर को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई. हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी थी और लगभग 9 करोड़ रुपये के कर्ज को जल्द से जल्द चुकाने के लिए कहा था. लेकिन बार-बार दी वार्निंग के बाद भी एक्टर कंपनी को पैसा नहीं चुका पाए, जिसके चलते अब 2026 में उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Feb 08, 2026 07:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola