Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mumbai rains affected Amitabh Bachchan & Ajay Devgn’s homes,बारिश की चपेट में सितारों का बसेरा !

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस बार जलभराव का असर सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज सितारों अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के आलीशान बंगलों के बाहर भी पानी भर गया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 3, 2026 16:09
Share :
Ajay Devgn

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस बार जलभराव का असर सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज सितारों अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के आलीशान बंगलों के बाहर भी पानी भर गया। इन तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। जुहू स्थित अमिताभ बच्चन के मशहूर बंगले ‘प्रतीक्षा’ के बाहर जलभराव का नजारा देखने को मिला। वायरल वीडियो में बंगले के बाहर की सड़क पूरी तरह पानी में डूबी नजर आई, जिससे सड़क और बंगले के प्रवेश द्वार के बीच का फर्क तक मिट गया। कई वाहन आधे पानी में फंसे दिखाई दिए, जबकि लोग घुटनों तक पानी में चलने को मजबूर नजर आए। हालांकि, अब तक बंगले के अंदर पानी घुसने या परिवार को किसी नुकसान की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अजय देवगन के लग्जरी बंगले ‘शिवशक्ति’ के बाहर भी भारी जलभराव देखने को मिला। बंगले के सामने की सड़क पानी में डूब गई और कई गाड़ियां फंस गईं। वायरल तस्वीरों ने यह दिखा दिया कि मुंबई के पॉश इलाके भी बारिश के कहर से अछूते नहीं हैं। फिलहाल दोनों अभिनेताओं के परिवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन वायरल तस्वीरों ने एक बार फिर मुंबई के ड्रेनेज सिस्टम और मानसून के दौरान शहर की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

First published on: Jul 03, 2026 04:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola