टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें वायरल हो रही थीं कि मौनी और उनके पति सूरज नाम्बियार के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। दोनों के एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के बाद तलाक और अलग रहने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कपल अलग हो चुका है, वहीं कुछ में सूरज पर मौनी को धोखा देने और पैसों के गलत इस्तेमाल तक के आरोप लगाए गए। इन खबरों के बीच फैंस लगातार दोनों के रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, “सभी मीडिया संस्थानों से रिक्वेस्ट है कि वो गलत नैरेटिव्स ना चलाएं। हमें हमारी प्राइवेसी और थोड़ा समय दें।” मौनी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
---विज्ञापन---
Mouni Roy Reacts To Suraj Nambiar Divorce Rumours। सोशल मीडिया पर बताया सारा सच ! जानिए पूरा मामला
मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें वायरल हो रही थीं कि मौनी और उनके पति सूरज नाम्बियार के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। अब आखिरकार मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए चुप्पी तोड़ी है।
---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2026 07:18 PM