Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्टिंग के लिए छोड़ी नौकरी, बेचा घर और बीवी के गहने; एक सीरीज ने चमकाई किस्मत, अब फिर टूटा मुसीबतों का पहाड़

Actor Success Story: बॉलीवुड में नाम और शौहरत कमाने के लिए इस एक्टर ने 15 सालों तक कड़ी मेहनत की और कई परेशानियां झेलीं.

---विज्ञापन---

Actor Success Story: बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया में एक आम आदमी के लिए अपना नाम और शौहरत कमाना बिल्कुल भी आसान नहीं है. आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिसने एक्टिंग के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी, घर बेच दिया, और यहां तक कि अपनी बीवी के गहने भी बेच दिए. इतना त्याग और 15 साल की कड़ी मेहनत के बाद इस एक्टर को अपने हिस्से की शौहरत मिली.

एक्टिंग के लिए छोड़ी नौकरी

हम जिस एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर शारिब हाशमी हैं, जिन्हें लोगों के बीच ‘द फैमिली मैन’ के जेके तलपदे के रूप में पहचाना जाता है. इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक्टिंग करने से पहले शारिब ने 2000 के दशक की शुरुआत में एमटीवी इंडिया में काम किया था, जहां उन्हें हर महीने करीब 25,000 रुपये की सैलरी मिलती थी. उस वक्त नसरीन और शारिब की शादी हो चुकी थी और दोनों माता-पिता भी बन चुके थे.

---विज्ञापन---

करना पड़ा परेशानियों का सामना

हाल ही में हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में शारिब और उनकी पत्नी नसरीन हाशमी ने उन सभी परेशानियों के बारे में बताया, जो उन्हें एक्टर बनने के सपने को पूरा करने के दौरान झेला था. शारिब ने बताया कि अगर नसरीन ने उन्हें नौकरी न छोड़ने के लिए कहा होता तो आज भी वो एक आम जिंदगी जी रहे होते. इस पर नसरीन ने कहा, मुझे हमेशा से लगता था कि शारिब मेहनती है और अपने सपने को पूरा करने का मौका पाने का हकदार है. उन्होंने उसे रिस्क लेने के लिए कहा, क्योंकि मैं चाहती थीं कि ये वही काम करके खुश रहे जो उसे सच में पसंद है.

यह भी पढ़ें: ‘द फैमिली मैन’ के इस एक्टर ने बताई पत्नी की हालत, बोले- हिम्मत से वो…

घर और बीवी के गहने बेचे

नौकरी छोड़ने के बाद शारिब और नसरीन को कई साल आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा. नसरीन ने बताया कि उस दौरान उनकी सारी बचत धीरे-धीरे खत्म हो गई. नसरीन ने कहा, ‘इसके बाद मैंने अपने गहने धीरे-धीरे करके बेच दिए. हम अपना घर भी नहीं रख पाए और उसे बेचना पड़ा. फिर मुझे अपनी विरासत का घर भी बेचना पड़ा. कई सालों बाद, शारिब को आखिरकार ‘द फैमिली मैन’ में काम करने का मौका मिला, जिसमें जेके तलपदे के रूप में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया. इसके बाद वो इंडस्ट्री में एक पॉपुलर फेस बन गए. फिर उन्हें ‘स्कैम 1992’, ‘असुर’, ‘फाइटर’, ‘तरला’ और ‘फिल्मिस्तान’ जैसे प्रोजेक्ट के ऑफर मिले.

---विज्ञापन---

अब फिर टूटा मुसीबतों का पहाड़

अब एक बार फिर शारिब के परिवार को एक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल उनकी पत्नी नसरीन को मुंह का कैंसर हो गया है, जिसका फिलहाल इलाज चल रहाहै.. शारिब को आखिरी बार मनोज बाजपेयी के साथ ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 में देखा गया था.

First published on: May 13, 2026 06:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola