कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन की गैरमौजूदगी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। दरअसल, L’Oréal Paris के ऑफिशियल प्रमोशनल वीडियो में आलिया भट्ट समेत कई ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर्स नजर आए, लेकिन ऐश्वर्या राय दिखाई नहीं दीं। इसके बाद फैंस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि क्या इस बार ऐश्वर्या कान्स का हिस्सा नहीं बनेंगी।सोशल मीडिया पर बढ़ते रिएक्शन्स और ट्रोलिंग के बीच आखिरकार L’Oréal Paris ने चुप्पी तोड़ी। एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए ब्रांड ने लिखा, “साल-दर-साल, कान्स-दर-कान्स, वो कभी भी इसे मिस नहीं करतीं।” ब्रांड के इस जवाब के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या हर साल कान्स के आखिरी दिनों में रेड कार्पेट पर नजर आती हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो इस बार भी क्लोजिंग सेरेमनी के आसपास कान्स में अपना जलवा बिखेरेंगी। बता दें कि ऐश्वर्या साल 2002 से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं।
---विज्ञापन---
Aishwarya Rai के Cannes 2026 जाने पर खत्म हुआ सस्पेंस, फैंस के सवालों का L’Oreal ने दिया जवाब।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन की गैरमौजूदगी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। सोशल मीडिया पर बढ़ते रिएक्शन्स और ट्रोलिंग के बीच आखिरकार L'Oréal Paris ने चुप्पी तोड़ी।
---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2026 06:41 PM