---विज्ञापन---

‘धुरंधर’ को जवाब देने चला था पाकिस्तान, बनाई ‘मेरा ल्यारी’, रिलीज होते ही ढेर, बिके मात्र 22 टिकट

Mera Lyari vs Dhurandhar: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर के सीक्वल का जलवा अब भी सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है. इस फिल्म ने अपनी धुआंधार कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया है. फिल्म की कहानी ल्यारी शहर के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं अब पाकिस्तान ने भी इसी शहर पर 'मेरा ल्यारी' करके एक फिल्म बनाई है, जो रिलीज होते ही ढेर हो गई.

mera lyari

Mera Lyari vs Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया. फिल्म का दूसरा पार्ट अब भी सिनेमाघरों में पसंद की जा रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी सिनेमा में एक नया इतिहास रच दिया है. दोनों फिल्मों की कमाई 3000 करोड़ से ऊपर जा चुकी है. फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी पाकिस्तान के कराची शहर में ‘ल्यारी’ इलाके पर आधारित है. रिलीज के इसकी कहानी को लेकर कई पाकिस्तानियों को दिक्कत हुई थी. ल्यारी शहर की इमेज को लेकर पाकिस्तान और वहां के फिल्मकार परेशान हो गए. ऐसे में पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर अबू अलीहा ने बड़ी-बड़ी बातें करते हुए ‘मेरा ल्यारी’ फिल्म बनाने की घोषणा कर दी थी. अब ये फिल्म रिलीज भी हो गई है.

मात्र दो दिन में थिएटर्स से उतरी ‘मेरा ल्यारी’

दिसंबर 2025 में इस फिल्म की घोषणा हुई और आनन-फानन में इसे बनाकर 8 मई 2026 को रिलीज कर दिया गया. लेकिन पाकिस्तान की ये फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई. धुरंधर से तो इसका कोई मुकाबला ही नहीं दिखा. मात्र दो दिन में ये फिल्म थिएटर्स से उतार दी गई. बता दें ‘मेरा ल्यारी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जो महिला फुटबॉलर की कहानी पर बेस्ड है.

---विज्ञापन---

बिके सिर्फ 22 टिकट

बता दें जब धुरंधर आई थी, तो पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मंत्री शरजील मेमन ने बड़बोलेपन में कहा था कि ‘मेरा ल्यारी’ फिल्म ‘धुरंधर’ फिल्म जवाब देगी. ल्यारी का असली चेहरा जो कि शांति-समृद्धि और गर्व से भरा है, उसे दिखाएगी.’ हालांकि ये फिल्म रिलीज होते ही पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई है. फिल्म के सिर्फ 22 टिकट बिके.

---विज्ञापन---
mera lyari movie hit or flop

कई थिएटर से तो ‘मेरा ल्यारी’ को पहले दिन ही हटा दिया गया था. इसकी कहानी दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई. इसकी कहानी जरूर प्रेरणादायी है लेकिन इसका डायरेक्शन बेहद खराब किया गया है. ऐसे में ये फिल्म रिलीज होते ही ढेर हो गई.

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2026 06:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.