---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: विवादों से लेकर कामयाबी तक… कुछ ऐसी रही है सनी लियोनी की लाइफ

Entertainment News Live: जहां एक तरफ सनी लियोनी अपने 45वें जन्मदिन पर अपनी कामयाबी का जश्न मना रही हैं, वहीं मौनी रॉय की शादीशुदा जिंदगी में अनबन और तलाक की खबरों ने फैंस को चिंता में डाल दिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ सनी लियोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. एक साधारण परिवार की करणजीत कौर से लेकर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बनने तक का उनका सफर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है. सनी ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव और आलोचनाओं का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. अपनी मेहनत और सकारात्मक अंदाज के दम पर उन्होंने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई, बल्कि करोड़ों लोगों का दिल भी जीता. आज वे एक सफल अभिनेत्री और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती हैं.

साल 2022 में सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी मौनी रॉय आज अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने और सूरज द्वारा अपना अकाउंट डिलीट किए जाने के बाद से उनके तलाक की खबरें जोरों पर हैं. इसी बीच मौनी का एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रिश्तों में तालमेल की बात की थी. हालांकि मीडिया में धोखे और आर्थिक धोखाधड़ी जैसे कई दावे किए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल दोनों ने ही इस पर चुप्पी साधी हुई है.

---विज्ञापन---

1 मई, 2026 को महाराष्ट्र दिवस के खास मौके पर रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है. फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार (12वें दिन) को शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.50 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है. इस तरह फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 73.15 करोड़ रुपये हो गया है. रितेश देशमुख के निर्देशन और अभिनय से सजी इस फिल्म को लेकर ऑडियंस का उत्साह दूसरे हफ्ते में भी बरकरार है. फिल्म अब तक अपनी लागत से कई गुना अधिक कमाई कर चुकी है और अब इसकी नजर मराठी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म होने का खिताब हासिल करने पर है.

---विज्ञापन---
11:07 (IST) 13 May 2026
Entertainment News Live: मशहूर अभिनेता एलेक्स एकुबो का निधन

Alexx Ekubo Passes Away: अफ्रीकी सिनेमा के दिग्गज कलाकार एलेक्स एकुबो का 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे लंबे समय से किडनी कैंसर से जूझ रहे थे. 100 से अधिक फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले एलेक्स ने अंतिम सांस ली. उनका जाना फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

10:42 (IST) 13 May 2026
Entertainment News Live: क्या मौनी रॉय ने पहले ही दे दिया था रिश्तों में खटास का संकेत?

सूरज नांबियार संग तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस मौनी रॉय का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. 'लड़ाई खींचने का क्या मतलब'—जानें आखिर क्यों वायरल हो रहा है मौनी का यह पुराना बयान और क्या है इसके पीछे की हकीकत. पूरी खबर यहां पढ़ें...

09:59 (IST) 13 May 2026
Entertainment News Live: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे मंगलवार को भी 'राजा शिवाजी' ने किया धांसू कलेक्शन

Raja Shivaji Box Office Collection Day 12: छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा अब मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर अग्रसर है. रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने 12 दिनों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और रितेश की ही पिछली ब्लॉकबस्टर 'वेद' का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया इतिहास रच दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

09:44 (IST) 13 May 2026
Entertainment News Live: विवादों से लेकर कामयाबी तक, कैसी रही है सनी लियोनी की लाइफ?

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सनी लियोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जिसमें उन्होंने करणजीत कौर वोहरा से सनी लियोनी बनने तक का एक लंबा और कड़ा संघर्ष तय किया है. एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड के मुख्य पर्दे तक आने में उन्हें कई बार तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन सनी ने अपनी मेहनत और शालीनता से हर किसी का मुंह बंद कर दिया. आज वे न केवल एक सफल स्टार हैं, बल्कि अपनी हिम्मत और सच्चाई के लिए भी पहचानी जाती हैं.

First published on: May 13, 2026 09:23 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.