मदर्स डे के मौके पर जहां पूरा बॉलीवुड अपनी मांओं के साथ खास पल बिताता नजर आया, वहीं Karisma Kapoor ने भी इस दिन को बेटी Samaira Kapur के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। लंबे समय बाद समायरा को मुंबई में यूं आउटिंग करते देखा गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। स्टार किड होने के बावजूद समायरा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। ऐसे में जब भी वो कैमरों में कैद होती हैं, फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए एक्साइटेड नजर आते हैं। मदर्स डे पर करिश्मा और समायरा लंच आउटिंग के लिए निकलीं, जहां मां-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस दौरान Karisma Kapoor ब्लैक एंड व्हाइट monochrome A-line maxi dress में बेहद स्टाइलिश दिखीं। वहीं समायरा ने boho-chic summer look कैरी किया, जिसमें उनका cool gen-z अंदाज साफ नजर आया। लंच के बाद दोनों को रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज भी दिए। मदर्स डे पर मां-बेटी की ये प्यारी झलक अब इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही है।
---विज्ञापन---
Karisma Kapoor ने बेटी संग मनाया जश्न, Samaira Kapur को देख फैंस को आई Sanjay Kapur की याद
मदर्स डे के मौके पर जहां पूरा बॉलीवुड अपनी मांओं के साथ खास पल बिताता नजर आया, वहीं Karisma Kapoor ने भी इस दिन को बेटी Samaira Kapur के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। लंबे समय बाद समायरा को मुंबई में यूं आउटिंग करते देखा गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
---विज्ञापन---
First published on: May 11, 2026 05:46 PM