Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mahhi Vij को मिला रिश्ते में धोखा! आज भी आता है, एक्स का फोन! Bigg Boss 20 के घर में खोला बड़ा राज!

बिग बॉस 20 में माही विज ने अपनी पुरानी लव लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें रिश्तों में कई बार धोखा मिला और शक होने पर वह खुद सच्चाई पता लगाने के लिए CID बन जाती थीं। माही ने यह भी कहा कि आज भी उनके एक्स-बॉयफ्रेंड्स के फोन आते हैं। उनके बयान को जय भानुशाली से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन माही ने साफ किया कि वह अपने एक्स-बॉयफ्रेंड्स की बात कर रही थीं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 13, 2026 15:58
Share :
Mahhi Vij

बिग बॉस 20 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अब टीवी एक्ट्रेस माही विज ने अपनी पुरानी लव लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसके बाद उनका बयान सुर्खियों में आ गया है। माही की बातों को लोग उनके एक्स-हसबैंड जय भानुशाली से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने बयान में जय पर कोई आरोप नहीं लगाया है। दरअसल, शो में माही विज, गुल्लू और कनिका के बीच प्यार और रिश्तों को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान माही ने बताया कि उन्हें अपने पुराने रिश्तों में काफी धोखा झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें अपने पार्टनर पर शक होता था, तो वह खुद सच्चाई का पता लगाने में जुट जाती थीं। मजाकिया अंदाज में माही ने बताया कि वह उस वक्त CID बन जाती थीं और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड्स पकड़े भी जाते थे। माही ने यह भी खुलासा किया कि आज भी कभी-कभी उनके एक्स-बॉयफ्रेंड्स के फोन आते हैं और वे उन्हें एक अच्छी गर्लफ्रेंड बताते हैं। गौरतलब है कि माही और जय भानुशाली ने 14 साल की शादी के बाद 4 जनवरी 2026 को अलग होने का ऐलान किया था। ऐसे में माही के बयान को उनके तलाक से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह अपने एक्स-बॉयफ्रेंड्स की बात कर रही थीं, जय की नहीं। दोनों की एक बेटी तारा है और उन्होंने खुशी व राजवीर को गोद भी लिया था।

First published on: Oct 13, 2026 03:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola