Tuesday, 3 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shahrukh Khan ने फैंस का नहीं तोड़ा दिल, Mannat की बालकनी में दिए दीदार। King ने फैलाईं बाहें!

शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर किंग खान ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और देर शाम मन्नत की बालकनी में आकर उनका अभिवादन किया। दरअसल, दिनभर मन्नत के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ था। मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बंगले के बाहर बैरिकेडिंग की थी और एंट्री-एग्जिट पॉइंट बंद कर दिए थे।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Nov 3, 2026 18:07
Share :
Shah Rukh Khan

शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर किंग खान ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और देर शाम मन्नत की बालकनी में आकर उनका अभिवादन किया। दरअसल, दिनभर मन्नत के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ था। मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बंगले के बाहर बैरिकेडिंग की थी और एंट्री-एग्जिट पॉइंट बंद कर दिए थे। ऐसे में फैंस को लग रहा था कि इस बार उन्हें शाहरुख की झलक देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि, शाम होते ही शाहरुख मन्नत की बालकनी में पहुंचे और अपने चाहने वालों को खास सरप्राइज दिया। व्हाइट टी-शर्ट और लाइट कलर की जींस पहने किंग खान ने पहले हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया, फिर फ्लाइंग किस देकर उन पर प्यार बरसाया। इसके बाद उन्होंने अपना आइकॉनिक बाहें फैलाने वाला पोज दिया। शाहरुख को देखते ही वहां मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे। किसी ने जोर-जोर से उनके नाम के नारे लगाए, तो किसी ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल में कैद किया। हालांकि, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के चलते शाहरुख कुछ ही मिनटों में वापस चले गए, लेकिन उनकी इस छोटी सी झलक ने फैंस का जन्मदिन यादगार बना दिया। गौरतलब है कि मन्नत में फिलहाल रेनोवेशन का काम चल रहा है, जिसके चलते शाहरुख अपने परिवार के साथ किराए के घर में रह रहे हैं। पिछले साल उन्होंने अपना जन्मदिन अलीबाग स्थित फार्महाउस में मनाया था। इस बार मुंबई में मौजूद किंग खान ने मन्नत पहुंचकर अपने फैंस को खास तोहफा दिया और एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके लिए फैंस का प्यार बेहद मायने रखता है।

First published on: Nov 03, 2026 06:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो