बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी खूबसूरती और फैशन सेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे। दिलचस्प बात ये है कि इस बार कैटरीना के चाहने वाले उनकी तारीफ करने के साथ-साथ ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दे रहे हैं। दरअसल, कैटरीना अपने ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty के यूके में एक साल पूरा होने के जश्न और लॉन्च इवेंट के सिलसिले में लंदन पहुंची थीं। यहां एक्ट्रेस ने अपने एलिगेंट लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने बर्गंडी कलर की साटन स्कर्ट के साथ मैचिंग कोट पहना। खुले बाल, पिंक लिपस्टिक, स्कार्फ और मिनिमल ईयररिंग्स ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया। कैटरीना की इन तस्वीरों को देखकर फैंस को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, बेटे के जन्म के बाद एक्ट्रेस के बदले हुए लुक और वजन को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया था। अब उनकी नई तस्वीरों पर यूजर्स ट्रोलर्स को निशाना बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब ट्रोल करके दिखाओ।” वहीं, दूसरे ने कहा कि इतनी खूबसूरत महिला को ट्रोल करने की हिम्मत कैसे हुई। फिलहाल, कैटरीना की तस्वीरें खूब चर्चा बटोर रही हैं।
---विज्ञापन---
Katrina Kaif की एक तस्वीर ने मचाई हलचल! फैंस बोले- अब करो ट्रोल, एक्ट्रेस ने बिना कुछ कहे दिया जवाब!
कैटरीना कैफ की लंदन से सामने आई नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। Kay Beauty के इवेंट में एक्ट्रेस बर्गंडी साटन स्कर्ट और मैचिंग कोट में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। बेटे के जन्म के बाद उनके लुक और वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग के बीच फैंस अब ट्रोलर्स को जवाब दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब ट्रोल करके दिखाओ।” वहीं, दूसरे ने कैटरीना की खूबसूरती की तारीफ करते हुए ट्रोलर्स पर सवाल उठाए।
First published on: Oct 12, 2026 04:43 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola