Wednesday, 14 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

नाना पाटेकर की प्रार्थना सभा में पहुंचे ये सितारे, दिवंगत एक्टर को दी श्रद्धांजलि

Nana Patekar Prayer Meet: 8 अक्टूबर को मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया. आज 14 अक्टूबर को एक्टर की प्रार्थना सभा रखी गई, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए.

NANA PATEKAR PRAYER MEET
NANA PATEKAR PRAYER MEET

Nana Patekar Prayer Meet: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया. अचानक एक्टर के निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया था. आज 14 अक्टूबर को नाना पाटेकर की प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जहां उनके चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग पहुंचे और नाना को श्रद्धांजलि दी.

दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर की प्रार्थना सभा में एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर और CID फेम एक्टर शिवाजी साटम पहुंचे. दोनों कलाकारों ने नाना को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

---विज्ञापन---

इस आयोजन में फिल्म जगत के कई कलाकार पहुंचे और उन्होंने दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी.

महाराष्ट्र एफडीए (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने भी यहां पहुचंकर नाना पाटेकर को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

नाना पाटेकर के बारे में

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया. गोवा में रहने के दौरान उन्हें अचानक गंभीर सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) के कारण उनका निधन हो गया. नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के मुरुद-जंजीरा में हुआ था. उन्होंने अपना सफर थिएटर से किया था. नाना ने हिंदी और मराठी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं. ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘प्रहार’, ‘अपहरण’, ‘राजनीति’, नटसम्राट और कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.

First published on: Oct 14, 2026 07:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो