Wednesday, 14 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

दुनियाभर में गूंजेगा ‘जय श्री राम’, कल रिलीज होगा ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर; ग्लोबल कैंपेन का भी ऐलान

Ramayana International Trailer Release Date: नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और यश ने 'रामायण' के ग्लोबल कैंपेन का ऐलान कर दिया है. सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर शुरू किए जा रहे इस प्रोजेक्ट का इंटरनेशनल ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा.

Ramayana international trailer release date
Ramayana international trailer release date

Ramayana International Trailer Release Date: सिनेमा जगत की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर एक बहुत ही बड़ा और गूसबम्प्स लाने वाला ऐलान कर दिया गया है. मेकर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने मिलकर फिल्म के ग्लोबल कैंपेन की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इसके साथ ही, मेकर्स ने यह खुशखबरी भी शेयर कर दी है कि इस ऐतिहासिक फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर कल दुनिया भर में रिलीज होने वाला है, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

सोनी पिक्चर्स के साथ ग्लोबल कैंपेन

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने घोषणा की है कि सोनी पिक्चर्स (Sony Pictures) के सहयोग से ‘रामायण’ के लिए एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय अभियान शुरू किया जा रहा है, ताकि इस भारतीय महागाथा को दुनिया के कौने-कौने तक पहुंचाया जा सके.

---विज्ञापन---

कल रिलीज होगा इंटरनेशनल ट्रेलर

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर छह अलग अलग भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम) में पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्म का बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल ट्रेलर कल दुनिया के सामने आ जाएगा.

नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और यश ने ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन का ऐलान किया है.

ग्लोबल स्टेज पर भारतीय इतिहास

मेकर्स का मुख्य उद्देश्य भारत की इस प्राचीन और पवित्र गाथा को एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में उन दर्शकों तक पहुंचाना है जो पहली बार इस ऐतिहासिक महाकाव्य से रूबरू होंगे. पोस्ट में गर्व के साथ लिखा गया है— “हमारी सच्चाई. हमारा इतिहास. भारत से, पूरी दुनिया तक. जय श्री राम.”

धांसू स्टारकास्ट और मेकर्स की टीम

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. इसका निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स मिलकर कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

रिलीज डेट और डिस्ट्रीब्यूशन डिटेल्स

यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा. भारत को छोड़कर दुनियाभर में इसे सोनी पिक्चर्स और हिंदी बेल्ट में धर्मा प्रोडक्शंस डिस्ट्रीब्यूट करेगा.

First published on: Oct 14, 2026 09:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो