Wednesday, 14 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने फिर दिखाया दम, इतने करोड़ हुआ कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी आंधी जारी रखते हुए दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन भी 327 करोड़ के पार पहुंच गया है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 13
Drishyam 3 Box Office Collection Day 13

Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: अजय देवगन (Ajay Devgn) की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तगड़ा कोहराम मचाया है कि हर तरफ इसी के चर्चे हो रहे हैं. मंडे के छोटे से स्लोडाउन के बाद फिल्म ने ‘ट्यूजडे’ पर ऐसा गियर बदला कि सीधे ग्लोबल लेवल पर इतिहास रच दिया है. विजय सालगांवकर की इस मास्टरपीस फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये के एलिट क्लब में शान से एंट्री मार ली है.

तेरहवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 13वें दिन रात 9 बजे तक लगभग 4.46 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 327.96 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 393.06 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

डे-वाइज कमाई का पूरा मीटर

‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई करना शुरू कर दिया था. पहले दिन से अबतक कुछ इस तरह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया है-

  • पहला हफ्ता: 245.50 करोड़
  • आठवां दिन: 14.50 करोड़
  • नौवां दिन (दूसरा शनिवार): 26.50 करोड़
  • दसवां दिन (दूसरा रविवार): 22.50 करोड़
  • ग्यारहवां दिन (दूसरा सोमवार): 6.25 करोड़
  • बारहवां दिन (दूसरा मंगलवार): 8.50 करोड़
  • तेरहवें दिन (रात 9 बजे तक): 4.46 करोड़ (कुल नेट: 327.96 करोड़)

ओवरसीज मार्केट में भी छाई फिल्म

घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा विदेशों में भी फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म 100 करोड़ के क्लब को पार करते हुए 12वें दिन तक कुल 114 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर चुकी है.

---विज्ञापन---

500 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री

भारत और ओवरसीज की कुल कमाई को मिलाकर ‘दृश्यम 3’ का दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन अब 501.80 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है. इसी के साथ फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के ऐतिहासिक क्लब में धमाकेदार एंट्री ले ली है.

स्टारकास्ट का मैजिक और डायरेक्शन

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, ईशिता दत्ता, रजत कपूर के साथ-साथ जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई एंट्री ने इस थ्रिलर को ब्लॉकबस्टर बना दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 14, 2026 10:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो