Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13: ‘टॉक्सिक’ ने आते ही बिगाड़ा ‘आवारापन 2’ का खेल, बॉक्स ऑफिस पर गिरी धड़ाम, जानें कलेक्शन

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ अभी तक बॉक्स ऑफिस अच्छा कलेक्शन कर रही थी. हालांकि यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बाद ही इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है.

Awarapan 2 Collection
आवारापन 2 की बुधवार को बिगड़ी हालत

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद छाई हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन 26 अगस्त को सिनेमाघरों में यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज हुई है, जिसके कारण आवारापन 2 की कमाई पर गहरा असर पड़ा है. इतना ही नहीं ‘आवारापन 2’, जो कि करोड़ों में कारोबार कर रही थी. वो ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बाद अब लाखों में सिमट गई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के 13वें दिन के कलेक्शन पर.

आवारापन 2 की घटी कमाई

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी कि बुधवार को सिर्फ 90 लाख का कलेक्शन किया है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 27 प्रतिशत रही और शोज सिर्फ 1,124 चले. फिल्म की कमाई में मंगलवार के मुकाबले सीधे तौर पर 2.85 की गिरावट आई है. फिल्म की कमाई पर टॉक्सिक का गहरा असर पड़ा है.

---विज्ञापन---

आवारापन 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, दूसरी ओर आवारापन 2 ने भारत में 143.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है. दुनिया भर में इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 202.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

वहीं, टॉक्सिक को लेकर बात करें तो ये सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हुई है. फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली है. इसने ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में इसने 140.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

आवारापन 2 को लेकर बात करें तो ये साल 2007 की आवारापन की सीक्वल है. फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर से शिवम पंडित के रोल में नजर आए हैं. इस मूवी में इसके अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Collection: ‘आवारापन 2’ की सोमवार को घटी कमाई, जानें ‘बटवारा 1947’ ने किया कितना कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2026 07:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola