Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jennifer Winget ने धूमधाम से रचाई दूसरी शादी, पति संग किया Liplock, वेडिंग की तस्वीरें Viral

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘माया’ फेम जेनिफर ने विदेशी बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ गोवा में दोबारा शादी की। पेस्टल पीच गाउन में जेनिफर बेहद खूबसूरत लगीं, जबकि विलियम भी पेस्टल ग्रीन सूट में हैंडसम नजर आए। शादी में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, शब्बीर अहलूवालिया और करण वाही समेत कई सितारे शामिल हुए। दोनों का रोमांटिक अंदाज भी वायरल वीडियोज में देखने को मिला। इससे पहले दोनों ने जुलाई 2026 में यूके में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 20, 2026 15:59
Share :
Jennifer Winget

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘माया’ फेम जेनिफर ने अपने विदेशी बिजनेसमैन पति विलियम इश्माएल के साथ गोवा में एक बार फिर शादी की है। इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। गोवा में हुई इस शादी में जेनिफर और विलियम के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे भी इस खास मौके पर नजर आए। रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, शब्बीर अहलूवालिया और करण वाही समेत कई सेलेब्स ने कपल के साथ खुशियां मनाईं। इस खास दिन के लिए जेनिफर ने पेस्टल पीच शेड का खूबसूरत वेस्टर्न गाउन पहना था। लाइट मेकअप और खुले बालों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विलियम पेस्टल ग्रीन कोट और वाइट पैंट में नजर आए। शादी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से जिंदगीभर साथ निभाने के वादे किए और बाद में रोमांटिक अंदाज में नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर और विलियम ने इससे पहले जुलाई 2026 में यूके में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। हालांकि, इस समारोह में कई करीबी लोग शामिल नहीं हो पाए थे। इससे पहले जेनिफर ने 2012 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन 2014 में दोनों अलग हो गए थे।

First published on: Sep 20, 2026 03:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola