Koffee With Karan Season 9: करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 14 अक्टूबर से ‘कॉफी विद करण’ का नौंवा और लास्ट सीजन शुरू हो रहा है. शो के पहले मेहमान सलमान खान होंगे. करण जौहर ने सलमान खान के साथ एक वीडियो शेयर कर शो में सलमान की एंट्री कंफर्म कर दी है.
सलमान खान के साथ शुरू होगा ‘कॉफी विद करण सीजन 9’
कॉफी विद करण सीजन 9 के नए प्रोमो में सलमान खान नजर आ रहे हैं. प्रोमो वीडियो में सलमान ब्लैक शर्ट, ईयररिंग्स, गले में चेन और ब्रेसलेट पहने काफी हैंडसम लग रहे हैं. वीडियो में करण के बगल में खड़े सलमान कहते हैं कि ‘मैं आ रहा हूं करने के लिए कॉफी विद करण’. शो के पहले एपिसोड में सलमान खान की एंट्री से दर्शकों का क्रेज और भी बढ़ गया है.
खास होगा ‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन
बता दें कि करण जौहर का शो कॉफी विद करण बेहद पसंद किया जाता है. ये शो जब भी आता है तो छा जाता है. शो में करण जौहर बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स के साथ मजेदार बातें करते हैं. शो में वो स्टार्स से प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक के सवाल करते हैं. ये शो कई बार विवादों में भी रहा है. 14 अक्टूबर से आप इसे JioHotstar पर देख सकते हैं.
सलमान खान ने अलावा इन सितारों की भी हो होगी एंट्री
‘कॉफी विद करण सीजन 9’ का आगाज सलमान खान से हो रहा है. खबर ये भी आई थी कि शो के आखिरी एपिसोड में शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान नजर आ सकते हैं. इसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, सैफ अली खा, करीना कपूर के भी शामिल होने की खबर है.