Monday, 12 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हनुमान अंश’ का जलवा जारी, रिलीज के दो महीने बाद भी नहीं रुकी फिल्म की रफ्तार, जानें 67वें दिन की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 67: फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 67 दिन पूरे कर लिए हैं. जानें अबतक फिल्म ने कितनी कमाई की.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 67
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 67

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 67: बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 67 दिन पूरे कर लिए हैं. 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की दीवानगी अब भी दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है. रिलीज के दो महीने बाद भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है. जानें 67वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

67वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक, 67वें दिन अब तक हनुमान अंश ने टोटल 1.10 करोड़ की नेट कमाई की है. हिंदी (67वां दिन) में 33 लाख और तेलुगु (चौथा दिन) में 77 लाख. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 396.22 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 335.58 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

10 लाख रुपये से हुई थी शुरुआत

रिलीज के पहले दिन हनुमान अंश ने मात्र 10 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी. शुरुआती दो हफ्तों तक इसकी कमाई लाखों में सिमटी रही और फिल्म के शोज भी कम कर दिए गए थे. लेकिन तीसरे हफ्ते जैसे चमत्कार हो गया. इसकी कमाई करोड़ों में पहुंच गई. मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार इस फिल्म की कमाई अब 300 करोड़ पार पहुंच गई है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘हनुमान अंश’ बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी की लिखी किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर बनाई गई है, जिसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद लीड रोल में हैं. इसमें अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 12, 2026 10:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola