Saturday, 3 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

बड़ी-सी स्माइल..चेहरे पर खुशी..। हाथों में हाथ डाले नजर आए Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan, जानिए सबकुछ

जया बच्चन का खुशमिजाज अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंबई के एक बुक लॉन्च इवेंट में जया खुलकर हंसती और मुस्कुराती नजर आईं। उनके साथ अमिताभ बच्चन और गुलजार भी मौजूद थे। इवेंट का एक प्यारा पल तब कैमरे में कैद हुआ, जब जया के स्टेज पर पहुंचने के दौरान अमिताभ ने उनकी तरफ हाथ बढ़ाया और उन्होंने उनका हाथ थाम लिया। जया की स्माइल और गुलजार के साथ उनकी बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींचा।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 3, 2026 16:32
Share :
Jaya Bachchan

जया बच्चन का एक अलग ही अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अपने बेबाक और सीरियस अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली जया बच्चन मुंबई में हुए एक बुक लॉन्च इवेंट में खुलकर हंसती और मुस्कुराती नजर आईं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी काफी खुश और थोड़े हैरान हैं। इस खास इवेंट में जया बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन और मशहूर गीतकार गुलजार भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जया का मूड काफी खुशनुमा नजर आया। वह गुलजार के साथ हंसी-मजाक करती दिखीं और उनके चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान साफ नजर आई। लेकिन इस इवेंट का सबसे प्यारा पल तब देखने को मिला, जब जया को स्टेज पर बुलाया गया। अमिताभ पहले से स्टेज पर मौजूद थे और जया के वहां पहुंचते ही उन्होंने उनकी तरफ हाथ बढ़ाया। जया ने भी उनका हाथ थामा और स्टेज पर पहुंचीं। दोनों का ये छोटा-सा जेस्चर कैमरे में कैद हो गया। जया की हंसी देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी तारीफ करते नजर आए। किसी ने लिखा कि उन्होंने जया को पहली बार इतना हंसते देखा, तो किसी ने दोनों को प्यारा कपल बताया। वहीं, जया और गुलजार की बॉन्डिंग ने भी लोगों का ध्यान खींचा। दोनों के बीच लंबे समय से खास रिश्ता रहा है और जया उन्हें प्यार से ‘गुलजार भाई’ कहती हैं।

First published on: Oct 03, 2026 04:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola