Saturday, 29 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hrithik Roshan के बेटे का हुआ डेब्यू, पहले ही गाने से छा गए Hrehaan Roshan, Sussanne ने बढ़ाया हौसला

रोशन परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल है। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के बड़े बेटे रेहान रोशन ने म्यूजिक की दुनिया में बतौर इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट अपना पहला कदम रख दिया है। रेहान ने अपने पहले सिंगल के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 29, 2026 18:16
Share :
Hrehaan Roshan

रोशन परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल है। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के बड़े बेटे रेहान रोशन ने म्यूजिक की दुनिया में बतौर इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट अपना पहला कदम रख दिया है। रेहान ने अपने पहले सिंगल के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर परिवार और फैंस की तरफ से उन्हें जमकर प्यार और बधाइयां मिल रही हैं। खास बात यह है कि रेहान ने इस गाने में सिर्फ अपनी आवाज नहीं दी है, बल्कि वह इसके सॉन्ग राइटर और गिटारिस्ट भी हैं। उनके डेब्यू का अंदाज भी बेहद सिंपल और सटल रखा गया है। ब्लैक एंड व्हाइट म्यूजिक वीडियो में रेहान गिटार हाथ में लेकर अंग्रेजी में गाना गाते नजर आते हैं। वीडियो में किसी तरह का तामझाम नहीं है और पूरा फोकस उनकी आवाज, गिटार और म्यूजिक पर रखा गया है। बेटे के डेब्यू को ऋतिक रोशन ने भी खास बना दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर रेहान के गाने का वीडियो शेयर करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। ऋतिक ने बेटे की प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए कहा कि उसके अंदर जन्म से ही एक खास समझ है और उन्हें उस पर पूरा विश्वास है। वहीं रेहान की मां सुजैन खान भी बेटे के इस खास पल को लेकर भावुक नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते हुए अपनी खुशी साझा की। ऋतिक की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस-सिंगर सबा आजाद ने भी रेहान को बधाई दी और उन पर गर्व जताया। दादा राकेश रोशन ने भी कमेंट के जरिए पोते का हौसला बढ़ाया। रोशन परिवार का संगीत से पुराना रिश्ता रहा है, ऐसे में रेहान का यह डेब्यू परिवार के लिए बेहद खास है।

    ---विज्ञापन---
    First published on: Aug 29, 2026 06:16 PM

    E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

    Sponsored Links by Taboola