Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hrithik Roshan के परिवार में नए सदस्य की एंट्री! घर आ रही नई बहू, Sussanne ने दी बधाई

Hrithik Roshan House Wedding: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के घर पर इन दिनों शादी का जश्न मनाया जा रहा है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Dec 22, 2025 16:22
Share :

Hrithik Roshan House Wedding: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के घर पर इन दिनों शादी का जश्न मनाया जा रहा है. रोशन परिवार में तो शादी के फंक्शन भी स्टार्ट हो गए हैं. अगर आपको लग रहा है कि ये शादी ऋतिक रोशन और सबा आजाद की है, तो आप पूरी तरह से गलत हैं. रोशन परिवार के घर में ये शादी फंक्शन ऋतिक का नहीं, बल्कि उनके चचेरे भाई ईशान रोशन का है. राजेश रोशन के बेटे ईशान ने हाल ही में 20 दिसंबर को अपनी प्रेमिका ऐश्वर्या सिंह से सगाई की थी. अब ईशान अपनी लेडी लव ऐश्वर्या सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

ईशान ऋतिक के चाचा राजेश रोशन के बेटे हैं और पश्मीना रोशन के बड़े भाई हैं. 21 दिसंबर को विराट कोहली के रेस्टोरेंट वन एड कम्यून में ईशान और ऐश्वर्या की मेहंदी रस्म हुई, जिसमें पूरा रोशन परिवार जश्न मनाता नजर आया. इस फंक्शन में ऋतिक की पहली पत्नी सुजैन खान भी नजर आई. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Dec 22, 2025 04:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola