Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

तलाक के ऐलान के बाद Akansha Chamola से Gaurav Khanna का पहली बार हुआ face off, बोले- जिंदगी तबाह..!

Lock Upp Season 2 में आखिरकार गौरव और आकांक्षा चमोला का आमना-सामना हो गया। विजिटर बनकर शो में पहुंचे गौरव ने आकांक्षा से अपनी नाराज़गी भी जाहिर की और उनका हौसला भी बढ़ाया। आकांक्षा से मिलते ही गौरव ने कहा, "तुम खुश हो? बैंड बजा दी यार तुमने मेरी।"

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 10, 2026 12:51
Share :
Gaurav Khanna - Akanksha Chamola

Lock Upp Season 2 में आखिरकार गौरव और आकांक्षा चमोला का आमना-सामना हो गया। विजिटर बनकर शो में पहुंचे गौरव ने आकांक्षा से अपनी नाराज़गी भी जाहिर की और उनका हौसला भी बढ़ाया। आकांक्षा से मिलते ही गौरव ने कहा, “तुम खुश हो? बैंड बजा दी यार तुमने मेरी।” उन्होंने बताया कि तलाक और बायसेक्सुअलिटी को लेकर आकांक्षा के खुलासों के बाद बाहर उन्हें लगातार लोगों के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। गौरव ने कहा कि शो के अंदर आकांक्षा जो भी कह रही हैं, उसका जवाब उन्हें बाहर देना पड़ रहा है। बातचीत के दौरान गौरव भावुक भी हो गए। उन्होंने साफ कहा कि वह आकांक्षा को सपोर्ट करने आए हैं, लेकिन तलाक का ऐलान करने में जल्दबाज़ी हुई। उनके मुताबिक, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक इस बारे में इंतजार किया जा सकता था। इस दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आकांक्षा ने खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग पर जाने से करीब एक हफ्ते पहले गौरव को तलाक लेने के अपने फैसले की जानकारी दी थी। गौरव ने बताया कि उन्होंने निजी दर्द और मानसिक तनाव के बावजूद शो की शूटिंग पूरी की और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। हालांकि, गौरव ने साफ कर दिया कि जब तक उनका रिश्ता कानूनी रूप से खत्म नहीं होता, वह आकांक्षा का साथ देते रहेंगे क्योंकि वह अभी भी उनकी पत्नी हैं।

First published on: Jul 10, 2026 12:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola