Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

फटे जूते को लेकर उड़ाया गया सनी देओल का मजाक, एक्टर ने हंसते-हंसते कर दी ट्रोल्स की बोलती बंद, बोले-‘जूता नहीं लेना..’

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'इक्का' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनका फटा हुआ जूता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. अब एक प्रमोशनल इवेंट में सनी देओल ने इस ट्रोलिंग पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया है.

---विज्ञापन---

Sunny Deol
Sunny Deol

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘इक्का’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना और दीया मिर्जा भी नजर आई हैं. यह फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और सनी देओल इन दिनों इसका जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उनका फटा हुआ जूता नजर आया. अब सनी देओल ने इस पर मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिया है.

लोगों ने उड़ाया था सनी देओल का मजाक

दरअसल, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सनी देओल ‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान पपराजी ने उनके फटे हुए जूते को कैमरे में कैद कर लिया था. एक्टर के जूते का पिछला हिस्सा फटा हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया. इतना ही नहीं, इस पर कई मीम्स भी वायरल हुए थे.लोगों का कहना था कि इतने बड़े एक्टर होने के बाद भी फटे हुए जूते पहन रहे हैं.

---विज्ञापन---

सनी ने यूं किया रिएक्ट

अब सनी देओल ने वायरल वीडियो पर चुटकी लेते हुए रिएक्शन दिया है. ‘इक्का’ के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान पपराजी के सामने पोज देते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “अरे, जूता नहीं लेना किसी ने?” सनी की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंसने लगे. इस पर एक पपराजी ने जवाब दिया, “जूता तो सर, फुल फ्रेम में आ रहा है.” यह सुनकर सनी देओल भी हंस पड़े.

जल्द इस फिल्म में दिखेंगे सनी देओल

बता दें कि सनी देओल की फिल्म ‘इक्का’ आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। वहीं, इस फिल्म के बाद वह ‘बंटवारा 1947’ में नजर आएंगे, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें- ‘मैं अभी भी तुम्हारा पति हूं…’, नहीं होगा गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का तलाक! एक्टर ने डायवोर्स पर किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---
First published on: Jul 10, 2026 01:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola