Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: Lock Upp 2 देख गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर फूटा ‘Anupamaa’ एक्टर का गुस्सा! बोले-‘ये हो क्या रहा है…’

Entertainment News Live In Hindi: रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में सुनीता आहूजा का गाली-गलौज वाला वीडियो सामने आने के बाद लोग 'अनुपमा' फेम एक्टर ने बिना किसी का नाम लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ते अभद्र कंटेंट और गालियों के इस्तेमाल पर नाराजगी जाहिर की. गुरुवार के दिन अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल और आलिया भट्ट की अल्फा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. आज एक्टर राघव जुयाल अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Sunita Ahuja-Sudhanshu Pandey
Sunita Ahuja-Sudhanshu Pandey

Entertainment News Live in Hindi: नेटफ्लिक्स पर 27 जून से ‘लॉक अप सीजन 2’ की शुरुआत हो चुकी है. शो पहले एपिसोड से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है. इसमें हर दिन कोई न कोई कंटेस्टेंट अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा नया खुलासा करता नजर आता है. इसके अलावा कई कंटेस्टेंट शो में गाली-गलौज करते भी दिखाई दिए हैं. हाल ही में शो की कंटेस्टेंट और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मेकर्स और अन्य लोगों को गाली देते हुए नजर आईं. इसके बाद ‘अनुपमा’ फेम एक्टर ने इसपर रिएक्टर किया है.

दरअसल, ‘अनुपमा’ में वनराज की भूमिका निभा चुके एक्टर सुधांशु पांडे ने बिना किसी का नाम लिए सुनीता आहूजा पर तंज कसा. उन्होंने एक लाइव सेशन के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाए जा रहे कंटेंट को लेकर अपनी राय रखी और कहा कि लोग आखिर किस तरह का कंटेंट पसंद कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा, “इस देश में आखिर हो क्या रहा है? लोग इंस्टाग्राम और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस तरह का कंटेंट पसंद कर रहे हैं. सच कहूं तो मुझे यह बेहद क्रिंज लगता है. ऐसी चीजें पॉपुलर हो रही हैं. क्या सच में हमारे देश की सोच इतनी बदल चुकी है? मैं यह नहीं कहता कि सिर्फ नई जनरेशन बदली है, बल्कि पिछली दो पीढ़ियां भी काफी बदल चुकी हैं. लोग ऐसी चीजों को पसंद कर रहे हैं, जो हमारे समाज के लिए हानिकारक हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “कुछ मूर्ख लोग सिर्फ हंगामा मचाने में लगे हैं. वे दूसरों की बेइज्जती करते हैं और गालियां देते हैं. मैंने हाल ही में एक ओटीटी शो की क्लिप देखी, जिसमें हर कोई खुलकर गालियां दे रहा था. कभी-कभी मैं यह देखकर हैरान हो जाता हूं कि आजकल महिलाएं जरूरत से ज्यादा गालियां देने लगी हैं, लड़कों से भी ज्यादा. मुझे लगता है कि लोगों ने कूल होने का मतलब बिल्कुल गलत समझ लिया है. मैंने यह भी देखा कि एक सीनियर एक्टर की पत्नी, जो उस शो का हिस्सा हैं, दूसरों को गालियां दे रही थीं. हम दुनिया के सामने कैसा उदाहरण पेश कर रहे हैं? अगर हम युवा पीढ़ी के लिए अच्छा उदाहरण नहीं बन सकते, तो आखिर हम क्या कर रहे हैं?”

---विज्ञापन---

बता दें कि सुधांशु पांडे ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया. हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि उनका इशारा सुनीता आहूजा की ओर था और उन्होंने उन्हीं पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसा.

वेलकम टू द जंगल’ कलेक्शन

अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ 14वें दिन भी जारी रही. फिल्म ने गुरुवार को शानदार बिजनेस करते हुए भारतीय बाजार में 125 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 180 करोड़ रुपये से अधिक की धमाकेदार कमाई कर ली है. इस फिल्म ने अपने दूसरे गुरुवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल डे पर करीब ₹2.15 करोड़ का बेहतरीन नेट कलेक्शन किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
09:17 (IST) 10 Jul 2026
Entertainment Live News: 50 करोड़ के करीब पहुंची 'Alpha', जानें 7वें दिन का कलेक्शन

Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' ने रिलीज के सातवें दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. फिल्म की कुल घरेलू कमाई 47.55 करोड़ रुपये और यह 50 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. हालांकि, शुरुआती शानदार बज़ के बावजूद फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला से लेकर नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jul 10, 2026 09:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola