Dhamaal 4 X Review: अजय देवगन, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘धमाल 4’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह साल 2007 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘धमाल’ की चौथी किस्त है. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. अब रिलीज के बाद यह लगातार चर्चा में बनी हुई है और लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि ‘धमाल 4’ दर्शकों को कैसी लगी.
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दर्शक लगातार अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “‘धमाल 4’ चार गुना ज्यादा मजेदार और पागलपन से भरपूर कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म है. इसमें कई इन-हाउस रेफरेंस देखने को मिलते हैं. जब रितेश देशमुख और अंजलि आनंद हॉट एयर बैलून में होते हैं (यह मत पूछिए कि वे वहां कैसे पहुंचे), तब रितेश दूसरी ओर इशारा करते हुए कहते हैं, ‘इंद्रधनुष और इंद्र कुमार, दोनों की अपनी-अपनी कहानी है.’ यह लाइन बहुत मजेदार नहीं है, लेकिन फिर भी आपको हंसी आ ही जाती है.”
“धमाल 4′ आपको हंसने पर मजबूर कर देती है. मस्ती से भरपूर इस फिल्म में कई मजेदार बैकस्टोरी भी हैं. हो सकता है कि आप पिछली तीन ‘धमाल’ फिल्मों के सभी रेफरेंस न समझ पाएं, लेकिन इस जबरदस्त एडवेंचर का हिस्सा बनने का एहसास जरूर होगा. साथ ही, फिल्म में इस शैली की फिल्मों के हिसाब से शानदार विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं.”
#Dhamaal4, Four Times The Goofy Fun
— Subhashk Jha (@SubhashK_Jha) July 9, 2026
Rating: three and a half stars @Riteishd @ajaydevgn
There is a whole lot of inhouse references in this Disneyesque madcap comedy adventure. When Riteish Deshmukh and the lovely Anjali Anand are midair in a balloon(don’t ask how…
एक अन्य यूजर ने लिखा, “धमाल 4′ एक बेहतरीन फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें कॉमेडी, एडवेंचर, ड्रामा और भरपूर हंसी-मजाक देखने को मिलता है. अजय देवगन ने शुरू से आखिर तक शानदार परफॉर्मेंस दी है. अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने फिल्म को बखूबी संभाला है. वहीं, रितेश देशमुख ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कॉमेडी एक्टर्स में से एक हैं.”
#Dhamaal4 – MOVIE REVIEW ⭐⭐⭐⭐ /5 🔥
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) July 9, 2026
Dhamaal 4 is a complete family entertainer packed with comedy, adventure, drama, and nonstop laughter! 😄
Ajay Devgn delivers a brilliant performance from start to finish, carrying the film with his effortless screen presence and comic… pic.twitter.com/sV7RGWtE0O
🚨 FINAL REVIEW of #Dhamaal4 🚨
— Akkian(Viratian) by heart (@DevoteeAkki) July 9, 2026
👉Jo main lead hai, wo side actor hai.
👉Jo side actor hai, wo main lead hai.
👉Jiska comic timing achha hai, uska screentime kam hai.
👉Jiska comic timing aajkal bahut bura hai, uska screentime jyada hai.
👉Physical comedy ka try kiya hai, bure…
तरण आदर्शन ने फिल्म को बताया मजेदार
वहीं, फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी ‘धमाल 4’ का रिव्यू शेयर किया. उन्होंने लिखा, “धमाल… मजेदार! ‘धमाल 4’ अपने नाम पर पूरी तरह खरी उतरती है और पागलपन को एक नए स्तर पर ले जाती है. पहले हाफ में जबरदस्त कॉमेडी है, इंटरवल के बाद फिल्म और भी बेहतर हो जाती है और क्लाइमैक्स में इमोशन्स का शानदार तड़का देखने को मिलता है. इसमें लॉजिक मत ढूंढिए, क्योंकि यह फिल्म सिर्फ आपका स्ट्रेस दूर करने के लिए बनाई गई है.”
#OneWordReview…#Dhamaal4: MAZEDAAR.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 9, 2026
Rating: ⭐⭐⭐️½#Dhamaal4 lives up to its title, taking the madness to an altogether new level… LOL moments in first half, excellent post interval, with tadka of emotions in climax… Don't look for logic – this one's a stressbuster.… pic.twitter.com/4EvlaKRVhj
उन्होंने आगे लिखा, “निर्देशक इंद्र कुमार ने मनोरंजन का हर मसाला इसमें शामिल किया है—स्लैपस्टिक ह्यूमर, खजाने की खोज, समुद्री लुटेरे, हॉरर और यहां तक कि ऑक्टोपस, मगरमच्छ, बाघ और सांप भी. #Dhamaal4 वही देती है, जिसका वादा यह फ्रेंचाइजी हमेशा से करती आई है—जबरदस्त धमाल.”
यह भी पढ़ें- Alpha Box Office Collection Day 7: 50 करोड़ के करीब पहुंची आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, जानें 7वें दिन का कलेक्शन