Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के 9वें और आखिरी सीजन में शिरकत करने पहुंचे, जहां उनके साथ करिश्मा कपूर भी नजर आईं, इस दौरान उन्होंने कई ऐसे खुलासे किए जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया, इस बीच अलमान खान ने अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के अपने रूप को लेकर भी एक डरावना एक्सपीरियंस साझा किया जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा.
आखिर क्या है वो डरावनी सच्चाई?
इस टॉक शो में सलमान खान ने बताया कि उन्हें अपने ही कमरे में किसी अनदेखी मौजूदगी का एहसास होता था. कभी कमरे की लाइटें अपने आप जलने-बुझने लगती थीं, तो कभी अलमारियां खुल जाती थीं. हैरानी की बात यह है कि सलमान इन घटनाओं से डरने के बजाय उस अनदेखी मौजूदगी से मजाक करने लगे थे. आइए जानते हैं पूरा किस्सा.
कमरे में अपने आप जलती थीं लाइटें, खुल जाती थीं अलमारियां!
सलमान खान ने यह दिलचस्प किस्सा करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में सुनाया था. शो में करण ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से जुड़ी पुरानी यादें ताजा कीं. उन्होंने बताया कि जब वह फिल्म की कहानी सुनाने सलमान के घर गए थे, तब उनका कमरा काफी छोटा हुआ करता था. कमरे में एक बेड, अलमारी और थोड़ी-सी जगह थी.
सलमान ने कमरे से जुड़ा शेयर किया एक्सपीरियंस
इस पर सलमान ने अपने कमरे से जुड़ा एक ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने बताया कि उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह उस कमरे में पूरी तरह अकेले हैं. वहां किसी की मौजूदगी का एहसास होता था, हालांकि उन्होंने उसे कभी अपनी आंखों से नहीं देखा.
बाथरूम के बाहर से आती थीं आवाजें
सलमान के मुताबिक, कई बार कमरे से बाहर निकलने पर लाइटें अपने आप जलने-बुझने लगती थीं. कभी अलमारियां खुल जाती थीं, तो कभी अचानक म्यूजिक बजने लगता था. बाथरूम में भी उन्हें ऐसा लगता था. जैसे बाहर कोई अलमारी के साथ छेड़छाड़ कर रहा हो.
भूत से नहीं डरते थे सलमान, पूछते थे ये सवाल!
जब करण जौहर ने सलमान से पूछा कि क्या उन्हें अपना कमरा भूतिया लगता था, तो एक्टर ने बताया कि वह इसे भूतिया कमरा नहीं कहेंगे. हालांकि, उन्हें वहां किसी अनदेखी मौजूदगी का एहसास जरूर होता था, लेकिन सलमान के मुताबिक उसने कभी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. सलमान ने इस दौरान आगे बताया कि जब वह कमरे में गाने बजाते थे, तो उन्हें लगता था कि कोई उनके ठीक पीछे कोई खड़ा है. ऐसे में वह खुद उस मौजूदगी से मजाकिया अंदाज में पूछ लेते थे कि उसे कौन-सा गाना सुनना है. इसके बाद गाना बजाकर कमरे से बाहर निकल जाते थे.
खूबसूरत महिला हुई तो चेहरा दिखा दे!
इस किस्से का सबसे मजेदार हिस्सा तब आया, जब सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह अनदेखी मौजूदगी कोई बेहद खूबसूरत महिला है, तो कम से कम अपना चेहरा तो दिखा दे. उनकी यह बात सुनकर करण जौहर अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
लंबे समय से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे ‘भाईजान’
बता दें, कि सलमान खान और उनका परिवार लंबे समय से मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहा है. जहां सलमान के साथ उनके सभी भाई-बहन भी रहे और आज भी ‘भाईजान’ अपने माता-पिता के साथ इसी घर में रहते हैं, और ईद के खास मौके पर इसी घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन स्वीकर भी करते हैं.