Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

टीवी की इस खूबसूरत हसीना ने दी गुडन्यूज, शादी के 4 साल बाद बनने जा रही हैं मम्मी

Famous TV Actress Good News: टीवी की ये फेमस एक्ट्रेस अब जल्द ही मां बनने वाली हैं, जिसके बारे में उन्होंने खुद जानकारी दी हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: May 11, 2026 01:02
Share :

Famous TV Actress Good News: टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्रीतमा मुखर्जी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. सीरियल ‘तेरे मेरे दरमियां’ और ‘देखा एक ख्वाब’ से घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस श्रीतमा मुखर्जी अब मां बनने वाली हैं. उन्होंने ये बेहद खूबसूरत अंदाज में अपने फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पति आकाश साहनी के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें दोनों बीच के किनारे पर मॉम-डैड वाली टोपी पहनकर बैठे दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों में छोटे-छोटे बेबी सॉक्स भी नजर आए जो इस नई जर्नी की ओर इशारा कर रहे थे. इतना ही नहीं श्रीतमा और आकाश ने अपने हाथ में बेबी का अल्ट्रासाउंड स्कैन भी पकड़ा हुआ था.

इतना ही नहीं तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दो लोगों के प्यार की वजह से इस बार का मदर्स डे और भी खास बन गया.’ जैसे ही यह पोस्ट सामने आया फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लोगों ने इस कपल को ढेर सारी बधाइयां देना शुरू कर दिया. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: May 11, 2026 01:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola