टीवी के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल एन्जॉय कर रहे हैं। शादी के करीब 10 साल बाद कपल के घर जुड़वां बेटों का जन्म हुआ, जिसके बाद से ही उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। मई 2026 में दोनों ने माता-पिता बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी, लेकिन बच्चों के नाम बताने के लिए थोड़ा इंतजार करवाया। अब आखिरकार T1 और T2 की असली पहचान सामने आ गई है। दरअसल, 7 नवंबर को दिव्यांका और विवेक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बड़े बेटे का नाम दैविक और छोटे बेटे का नाम वैद्विक रखा गया है। इतना ही नहीं, इन दोनों नामों के पीछे एक खास वजह भी है। दिव्यांका के मुताबिक, बड़ा बेटा दैविक अपने पापा विवेक जैसा मजबूत है। जन्म के तुरंत बाद उसकी पकड़ ने भी सभी को हैरान कर दिया था। वहीं, छोटा बेटा वैद्विक जन्म के समय थोड़ा कमजोर था। ऐसे में उसके नाम का अर्थ भी खास रखा गया। एक्ट्रेस ने बताया कि ‘वैद’ का मतलब हीलर और ‘द्विक’ का अर्थ दो गुना है। यानी वैद्विक का मतलब हुआ दोगुनी तेजी से ठीक होने वाला। अब बच्चों के नाम सामने आने के बाद फैंस कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
---विज्ञापन---
Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya ने बताया जुड़वां बेटों का नाम, देखने लायक था परिवार का ‘रिएक्शन’
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने आखिरकार अपने जुड़वां बेटों के नाम का खुलासा कर दिया है। 7 नवंबर को यूट्यूब वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि बड़े बेटे का नाम दैविक और छोटे बेटे का नाम वैद्विक रखा है। दिव्यांका के मुताबिक, दैविक अपने पिता की तरह मजबूत है, जबकि वैद्विक का नाम हीलिंग और दोगुनी ताकत से जुड़ा है। बच्चों के यूनिक नाम सामने आते ही फैंस ने कपल पर खूब प्यार लुटाया।
First published on: Nov 08, 2026 01:45 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola