Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘चौथे स्टेज का कैंसर, आंखों के सामने दिखी मौत…’ मनीषा कोइराला ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज

Manisha Koirala Share Cancer Survival Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे बड़े राज का खुलासा किया है. उनके कैंसर की बीमारी से जुड़ा खौफनाक किस्सा बताया है.

Manisha Koirala Share Cancer Survival Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने कैंसर जैसी बीमारी पर जीत हासिल की है. मनीषा कोइराला को साल 2012 में स्टेज IV ओवेरियन कैंसर का पता चला था, जिसका इलाज उन्होंने न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर में करवाया था. वहां उनकी सर्जरी और कीमोथेरेपी की गई. अप्रैल 2013 में मनीषा की कीमोथेरेपी का आखिरी सेशन पूरा हुआ और उन्होंने कैंसर की बीमारी पर जीत हासिल की. हाल ही में एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े राज का खुलासा किया है, जो उनके कैंसर की बीमारी से जुड़ी हुई है. चलिए जानते हैं कि आखिर ने क्या कुछ बताया है.

मैं अस्पताल में थी…

हाल ही में सुशांत प्रधान को दिए एक इंटरव्यू में मनीषा कोइराला ने अपनी कैंसर बीमारी से जंग के बारे में खुलकर बात की. मनीषा ने कहा, ‘मैं अस्पताल में थी और मुझे बताया गया कि मुझे कैंसर है. वह रात मेरे लिए सबसे अकेली और सबसे लंबी रात थी. ऐसा लग रहा था जैसे मैं एक अंधेरी जगह में हूं. मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं. उस पल, वह सबसे डरावनी, सबसे अंधेरी जगह थी, बहुत, बहुत अकेलापन. कई बार मैंने अकेलापन महसूस किया है. कैंसर के दौरान मुझे एहसास हुआ कि एक मरीज कितना अकेला महसूस करता है. वह सबसे भयानक और दर्दनाक समय था. ऐसे समय आते हैं जब आप अकेलापन महसूस करते हैं; यह जीवन का एक हिस्सा है. ऐसा समय भी आते हैं जब आप इससे कंफर्टेबल महसूस करते हैं.’

---विज्ञापन---

मैं चाहती हूं कि…

मनीषा कोइराला ने आगे कहा, ‘जिंदगी कई लेयर और कई अलग-अलग डायमेंशन का मिक्सचर है. भीड़ में भी कभी-कभी अकेलापन महसूस होता है, जैसे आप वहां के नहीं हैं. जब मैं बॉलीवुड पार्टियों में जाती हूं, तो लोगों से घुलने-मिलने की कोशिश करती हूं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाता. आप वहां रहना तो चाहते हैं, लेकिन अकेलापन महसूस करते हैं. यह दुनिया का वह हिस्सा है जहां आपको अकेलापन महसूस होता है. मुझे जीवन में दूसरा मौका मिला, इसलिए जो कुछ भी ज्यादा जरूरी नहीं था, मैंने उसे खुद से अलग रख दिया. मैं चाहती हूं कि मेरा परिवार एक हो. मुझे भीड़भाड़ नहीं चाहिए थी. पहले मेरे साथ दोस्तों का एक बड़ा ग्रुप रहता था.’

First published on: Aug 13, 2026 11:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola