Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

28 साल के इस फेमस इन्फ्लुएंसर का निधन, इस दुर्लभ बीमारी ली जान

Influencer Michiel Vandeweert: फेमस इन्फ्लुएंसर मिशेल वैंडवेर्ट का निधन हो गया है. उन्होंने महज 28 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

Influencer Michiel Vandeweert: कंटेंट क्रिएटर वर्ल्ड से एक बहुत बुरी और दुखद खबर सामने आई है. यहां, एक फेमस इन्फ्लुएंसर मिशेल वैंडवेर्ट (Michel Vandeweert) का निधन हो गया है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अपनी जेनेटिक डिजीज प्रोजेरिया पर कंटेंट बनाने के लिए फेमस मिशेल वैंडवेर्ट ने महज 28 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर आते ही ऑनलाइन वायरल हो गई. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस, नेटिजन्स और उनके साथी स्ट्रीमर्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की. फ्लेमिश ब्रॉडकास्ट वीआरटी एनडब्ल्यूएस ने इन्फ्लुएंसर मिशेल वैंडवेर्ट के निधन की खबर की पुष्टि की है.

मिशेल वैंडवेर्ट का निधन

मिशेल वैंडवेर्ट के निधन की जानकारी देते हुए फ्लेमिश ब्रॉडकास्ट वीआरटी एनडब्ल्यूएस ने बताया कि महज 28 साल के मिशेल का 10 अगस्त को निधन हो गया. उनके जारी एक बयान में कहा गया, ‘मिशेल ने अपने पीछे एक गहरी छाप और कभी मिटने वाली यादें छोड़ी हैं, जो भी उन्हें जानता था या उनकी कहानी के बारे में जानता था. हम उनके माता-पिता, बहन, परिवार और दोस्तों के लिए इश्वर से शक्ति की कामना करते हैं.’ पहले की बताया गया था कि वह अपनी बीमारी से जुड़ी कॉम्पिलिकेशन से पीड़ित थे. हालांकि, उनकी मृत्यु का कारण अभी तक पब्लिक नहीं किया गया है.

---विज्ञापन---

फैंस ने दी श्रद्धांजलि

मिचेल वांडेवेर्ट के निधन के बाद कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. जैसे एक फैन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘इस दुखद समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार, दोस्तों और उनसे प्यार करने वाले सभी लोगों के साथ हैं. मिशेल, आपकी आत्मा को शांति मिले. आपको कभी भुलाया नहीं जाएगा.’ वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, ‘भाई, आपकी आत्मा को शांति मिले. आपकी बहुत याद आएगी.’ एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘दुनिया के बेस्ट प्रो गेमर! एक सच्चे महान व्यक्ति! आपकी आत्मा को शांति मिले.’

First published on: Aug 13, 2026 11:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola