बिग बॉस 20 में रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में जमकर ड्रामा देखने को मिला. सलमान खान ने स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों को लेकर सवाल उठाए और दोनों की क्लास लगाई. वहीं, शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन के एविक्शन की खबरें भी चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार देर रात नकुल धुल की कंटेस्टेंट कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ बहस हो गई. बताया जा रहा है कि काजी तौकीर और नकुल के बीच स्काउट ओपी को लेकर बातचीत चल रही थी. इसी दौरान गुल्लू ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बात बढ़ गई. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विवाद के दौरान नकुल ने गुल्लू को धक्का दिया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई. घर के बाकी कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया. इसके बाद बिग बॉस ने कथित तौर पर नकुल को शो से बाहर जाने का आदेश दिया. हालांकि, नकुल धुल के एविक्शन को लेकर मेकर्स की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में उनके शो से बाहर होने की खबरों पर सस्पेंस बना हुआ है. बता दें कि हरियाणा के रहने वाले नकुल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह मिट्ठू डॉन के नाम से मशहूर हैं और पॉलिटिकल कमेंट्री के साथ मीम्स भी बनाते हैं.
---विज्ञापन---
Bigg Boss 20 में आते ही Nakul Dhull का पत्ता साफ? Gullu से मिट्ठू को पंगा पड़ा भारी! हुए बेघर?
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. इतना ही नहीं इस दौरान दो नए कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई. हालांकि हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आई है कि एक कंटेस्टेंट को बाहर निकाल दिया गया है.
First published on: Oct 12, 2026 04:41 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola