Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: ‘वीकेंड का वार’ में होगा बड़ा धमाका! माही विज और काजी पर फूटेगा सलमान का गुस्सा?

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में आज वीकेंड का वार होगा. इसमें माही विज और काजी तौकीर को सलमान की फटकार लग सकती है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Sep 12, 2026 15:21
Share :

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए आज एक हफ्ता हो गया है. इस दौरान शो में घरवालों के बीच कई लड़ाइयां देखने को मिली हैं. लेकिन आज वो दिन है, जब सलमान टीवी पर घरवालों की क्लास लगाएंगे. वहीं, अब फैंस को 20वें सीजन के पहले वीकेंड के वार का इंतजार है, जो हर साल की तरह इस बार भी काफी धमाकेदार होने वाला है. ‘बिग बॉस’ में वीकेंड का वार हो और सलमान कंटेस्टेंट्स की क्लास न लगाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले ही हफ्ते सलमान खान कई घरवालों के रवैये पर सवाल उठाते नजर आएंगे. इतना ही नहीं, यह भी खबरें हैं कि खासतौर पर माही विज और काजी तौकीर को सलमान की फटकार का सामना करना पड़ सकता है. सलमान खान माही के उस ‘डिवोर्स स्पेशल’ कमेंट को लेकर उनसे सवाल कर सकते हैं, जिसने घर के अंदर काफी सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं, घर में मेडिकल सिचुएशन को लेकर काजी के रवैये पर भी सलमान उनकी क्लास लगा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2026 03:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola