Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Krishnavataram: वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही ‘कृष्णावतारम’, फिल्म को मिला श्री श्री रविशंकर का साथ

Krishnavataram International Release: साल 2026 में आई फिल्म कृष्णावतारम: पार्ट 1 – हृदयम और इसकी ट्रायोलॉजी को अब मेकर्स वर्ल्डवाइड रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं.

Krishnavataram International Release: इस साल 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम: पार्ट 1- हृदयम’, कृष्णावतारम ट्रिलॉजी की पहली किस्त थी. बॉक्स ऑफिस पर भले ही ये फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई, लेकिन इसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा था. अब इस फिल्म के मेकर्स आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के साथ मिलकर इसे ग्लोबली रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म कृष्णावतारम भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित है. इसके पहले भाग में कृष्ण का राधा और उनकी पत्नियों के साथ रिश्ता दिखाया गया है.

दुनियाभर में रिलीज होगी ‘कृष्णावतारम’

बता दें फिल्म ‘कृष्णावतारम’ तीन अलग-अलग भाग में रिलीज होनी है. फिल्म का पहला भाग ‘हृदयम’ सबसे पहले रिलीज किया जा चुका है. इसके दो भाग अभी रिलीज होने बाकी हैं. इन अगले भागों की रिलीज से पहले ही फिल्म दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने वाली है. इसके लिए क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज, आर्ट ऑफ लिविंग और वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर साथ आ गए हैं. इन तीनों के शानदार कोलैबोरेशन से अब ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने ये जानकारी नहीं दी है कि ये फिल्म ग्लोबली कब रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

फिल्म को मिला श्री श्री रवि शंकर का साथ

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कृष्णावतारम’ मेकर्स ने इसके लिए आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात की है. इसपर श्री श्री रवि शंकर ने कहा, ‘कृष्ण का मतलब है ,सबसे आकर्षक आत्मा. ये वही दिव्यता है जो सबसे ज्यादा आकर्षित करती है; वो ऊर्जा जो हर चीज को अपनी तरफ खींचती है. जब आपको ये एहसास होता है कि आपका जीवन और यह पूरा संसार बस एक लीला है, तब आपके भीतर कृष्ण का जन्म होता है.’

krishnavataram

फिल्म के प्रोड्यूसर ने कही ये बात

वहीं के प्रोड्यूसर डॉ. साजन राज कुरुप ने कहा, ‘कृष्णावतारम के जरिए हमें भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने और अपनी सांस्कृतिक मान्यताओं को सामने रखने पर गर्व है. हमारा विजन ‘कृष्णावतारम’ को एक ऐसा ग्लोबल कल्चरल मूवमेंट बनाना है, जो सिनेमा, आर्ट और हमारी विरासत का जश्न मनाए.’

---विज्ञापन---

‘कृष्णावतारम’ यूनिवर्स का विस्तार

कृष्णावतारम: पार्ट 1 – हृदयम, दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई थी. भारत भर में अपने शानदार सफर के बाद, ये फिल्म दुनियाभर में मौजूद कृष्ण भक्तों तक पहुंचने के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरू में फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में अंतरराष्ट्रीय तौर पर रिलीज किया जाएगा. इसके साथ ही आने वाले दिनों में ‘कृष्णावतारम’ यूनिवर्स को सिनेमा, सीरीज, संगीत, लाइव एक्सपीरियंसेज, गेम और शिक्षा के क्षेत्रों तक फैलाने की योजना है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Sep 07, 2026 08:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola