वीकेंड आने वाला है और अगर आप घर बैठे मनोरंजन का पूरा डोज लेना चाहते हैं, तो इस हफ्ते OTT पर आपके लिए काफी कुछ खास है. दर्शकों को अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ से लेकर भक्ति से जुड़ी फिल्म ‘हनुमान अंश’ तक देखने का मौका मिलेगा. इसी के साथ हॉरर, सस्पेंस, कॉमेडी से भरपूर फिल्में भी इस वीक आपको एंटरटेन करने को तैयार है.
रोमांस और साइंस फिक्शन का तड़का
अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रोमांटिक कॉमेडी ‘क्लैशिंग थ्रू द स्नो’ पहले ही 23 नवंबर को स्ट्रीम हो चुकी है. इसकी कहानी दो ऐसे लोगों की है, जो शुरुआत में एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते, लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच प्यार पनपने लगता है. वहीं साइंस फिक्शन पसंद करने वालों के लिए ‘ब्लेड रनर 2099’ एक शानदार विकल्प है. जो 25 नवंबर को ही अमेजॉन प्राइम वीडियो पर ही रिलीज हो चुकी है. भविष्य के लॉस एंजिल्स में होने वाली इस कहानी में एक्शन और कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे.

नेटफ्लिक्स पर ड्रामा, एनीमे और स्पाइडरमैन
नेटफ्लिक्स पर ‘द हंटिंग वाइव्स 2’ के जरिए सस्पेंस और ड्रामा देखने को मिलेगा. जो 26 नवंबर को रिली हो चुकी है. सोफी और मार्गो की कहानी में पुराने राज और नए दुश्मन दिलचस्प मोड़ लेकर आएंगे. वहीं एनीमे फैंस के लिए ‘फूल नाइट’ भी खास है, जो 26 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. जिसकी कहानी ऐसी दुनिया में दिखाई गई है, जहां सूरज की रोशनी खत्म हो चुकी है.

वहीं स्पाइडर मैन के चाहने वालों को ‘स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे’ में टॉम हॉलैंड का पीटर पार्कर वाला अंदाज देखने को मिल रहा है, जो 26 नवंबर को नेटफ्लिक्स रिलीज हो चुकी है.

भक्ति से राजनीति और सस्पेंस तक
‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी सीख से प्रेरित फिल्म है. यह 27 नवंबर को सोनी लिव और 29 नवंबर को Netflix पर उपलब्ध होगी. राजनीति और सत्ता की लड़ाई पसंद करने वालों के लिए जियो हॉटस्टार पर 27 नवंबर को ‘ढाई चाल’ भी रिलीज कर दी गई है.

विजय सालगांवकर फिर बचाते थे परिवार
इस हफ्ते की सबसे बड़ी चर्चा अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर है. विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए नई चाल चलेंगे. तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत की मौजूदगी फिल्म के सस्पेंस को और दिलचस्प बनाती है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है.