Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19 का हाउस टूर, लिविंग रूम से पूल एरिया तक दिखे कई जानवर

Bigg Boss 19 House Tour: कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शो के प्रीमियर में करीब 24 घंटे बाकी रह गए हैं। कंटेस्टेंट्स से लेकर थीम तक पर कई अपडेट्स आ चुके हैं। यही नहीं मेकर्स ने नए घर की तस्वीरें और वीडियो भी रिलीज कर […]

Edited By : Jyoti Singh | Updated: Aug 23, 2025 19:20
Share :
Photo Credit- Social Media

Bigg Boss 19 House Tour: कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शो के प्रीमियर में करीब 24 घंटे बाकी रह गए हैं। कंटेस्टेंट्स से लेकर थीम तक पर कई अपडेट्स आ चुके हैं। यही नहीं मेकर्स ने नए घर की तस्वीरें और वीडियो भी रिलीज कर दिए हैं। इस बार बिग बॉस 19 का घर डेमोक्रेसी थीम पर बनाया गया है लेकिन दिलचस्प बात ये है कि घर के अंदर का डेकोर यानी सजावट पूरी तरह से एनिमल थीम पर बेस्ड नजर आ रही है। लिविंग रूम से पूल एरिया तक बिग बॉस के नए घर के अंदर कई सारे जानवर नजर आ रहे हैं।

इस बार दिखेगा असेंबली रूम

बिग बॉस के इतिहास में पहली बार असेंबली रूम बनाया गया है। यहां पर कंटेस्टेंट्स को सारे फैसले लेने होंगे और नियम वगैरह पर यहीं बातचीत होगी। वहीं लिविंग रूम का डेकोर काफी इंटरेस्टिंग देखा जा सकता है। घर के किचन से डाइनिंग एरिया तक कई तरह-तरह के एनिमल देखने को मिल रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो इस बार बिग बॉस 19 का घर काफी रंग-बिरंगा दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि बिग बॉस 19 का प्रीमियर रविवार रात को जियो हॉटस्टार और कलर्स पर होगा। 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं Farhana Bhatt? जिन्हें बताया जा रहा Bigg Boss 19 की कंफर्म कंटेस्टेंट

First published on: Aug 23, 2025 07:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola