Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या है Arbaaz और Sshura Khan की बेटी Sipaara के नाम का मतलब? ‘कुरान’ से निकला कनेक्शन

Arbaaz Khan Sshura Khan Daughter: अरबाज खान और शूरा खान ने अपनी बेटी का नाम सिपारा खान रख दिया है. जैसे ही ये नाम सामने आया, फैंस के मन एक ही सवाल उठने लगा कि आखिर सिपारा का मतलब क्या है? इस नाम के अलग-अलग भाषाओं में कई मतलब हैं. अब चलिए जानते हैं कि किस भाषा में सिपारा का क्या अर्थ निकाला गया है.

Edited By : Ishika Jain | Updated: Oct 9, 2025 13:05
Share :
क्या होता है सिपारा नाम का मतलब. (Photo Credit- Social Media)

Arbaaz Khan Sshura Khan Daughter: अरबाज खान और शूरा खान बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं. बीते दिन कपल अपनी लाडली को अस्पताल से घर लेकर आए हैं. अरबाज का इस दौरान वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वो अपनी नन्ही परी को गोद में उठाए मुस्कुराते हुए नजर आए थे. अब बेटी का घर में स्वागत करने के बाद अरबाज और शूरा ने सोशल मीडिया पर उसके नाम की भी अनाउंसमेंट कर दी. अरबाज और शूरा ने अपनी बेटी का नाम ‘सिपारा खान’ रखा है. लोगों को ‘सिपारा’ नाम काफी पसंद आ रहा है. ऐसे में अब सभी इस नाम का मतलब जानना चाहते हैं. आपको बता दें, इस नाम के हिंदी, फारसी, अरबी और संस्कृत में अलग-अलग मतलब होते हैं.

हालांकि, अब ‘सिपारा’ नाम का मतलब कुरान से जोड़ा जा रहा है. उर्दू और अरबी में सिपारा का मतलब कुरान से जुड़ा होता है. दरअसल, कुरान के 30 भागों को एक-एक भाग में बांटा गया है, जिससे कुरान पढ़ने में मदद होती है और हर एक भाग को सिपारा कहा जाता है. फारसी में ‘सिपारा’ का मतलब सुन्दर या फूल भी होता है. तो संस्कृत में इस नाम का मतलब तारीफ या शक्ति होता है. इसे रक्षक या ढाल का संकेत भी माना जाता है. अब ये नाम और इसके अर्थ फैंस को भी बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ‘सिपारा’ के पेरेंट्स बनने पर अरबाज और शूरा को बधाई दे रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 09, 2025 01:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola