टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की तबीयत को लेकर फैंस चिंतित हैं। हाल ही में अंकिता और उनके पति विक्की जैन को एक हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल क्लिप में देखा गया कि कार रुकते ही विक्की जैन पहले उतरकर आगे बढ़ गए, जबकि अंकिता कुछ सेकंड बाद धीरे-धीरे कार से बाहर आती नजर आईं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि अंकिता असहज दिख रही थीं और उन्हें चलने में भी परेशानी हो रही थी। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों ने विक्की जैन को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कई यूजर्स का कहना था कि ऐसे समय में उन्हें अंकिता का सहारा बनना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा, “बीमार पत्नी को अकेला छोड़कर आगे निकल जाना ठीक नहीं है।” हालांकि अगले ही दिन ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के सेट पर दोनों साथ नजर आए, जहां विक्की कैमरों के सामने अंकिता का हाथ थामे दिखे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों तस्वीरों की तुलना होने लगी और कुछ लोगों ने इसे दिखावा तक करार दे दिया।
---विज्ञापन---
Ankita Lokhande Reaches Hospital With Husband Vicky Jain। तस्वीरों ने चौंकाया..!! जानिए सबकुछ
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हाल ही में हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। वायरल वीडियो में अंकिता असहज नजर आईं, जबकि विक्की उनसे आगे चलते दिखे। इसे लेकर फैंस ने विक्की को ट्रोल किया। वहीं अगले दिन 'लॉफ्टर शेफ्स' के सेट पर विक्की अंकिता का हाथ थामे नजर आए, जिसके बाद यूजर्स ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए।
First published on: Jun 18, 2026 04:29 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola