Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Actress threw a party six days after her father’s death! मातम के बीच क्यों मनाया जश्न ? जानिए सबकुछ

प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा एक पुराना किस्सा आज भी लोगों को हैरान कर देता है। दरअसल, उन्होंने अपने पिता अशोक चोपड़ा के निधन के महज 6 दिन बाद अपनी मां मधु चोपड़ा का जन्मदिन मनाया था। सुनने में यह फैसला चौंकाने वाला लगता है, क्योंकि जिस घर में शोक का माहौल हो वहां जश्न की कल्पना करना मुश्किल होता है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 17, 2026 17:21
Share :
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा एक पुराना किस्सा आज भी लोगों को हैरान कर देता है। दरअसल, उन्होंने अपने पिता अशोक चोपड़ा के निधन के महज 6 दिन बाद अपनी मां मधु चोपड़ा का जन्मदिन मनाया था। सुनने में यह फैसला चौंकाने वाला लगता है, क्योंकि जिस घर में शोक का माहौल हो वहां जश्न की कल्पना करना मुश्किल होता है। लेकिन इसके पीछे की वजह बेहद भावुक थी। आज मधु चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर कर उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। वहीं, इस मौके पर सालों पुरानी वह याद फिर चर्चा में आ गई। दरअसल, अशोक चोपड़ा का निधन 10 जून 2013 को हुआ था और मधु चोपड़ा का जन्मदिन 16 जून को आता है। उस साल उनके 60वें जन्मदिन की तैयारियां पहले से हो चुकी थीं। पिता के निधन के बाद परिवार ने इसे रद्द करने का सोचा, लेकिन प्रियंका का मानना था कि उनके पिता भी यही चाहते कि परिवार दुख में डूबने के बजाय साथ मिलकर यह दिन मनाए। मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि प्रियंका ने न सिर्फ पार्टी को रद्द नहीं होने दिया, बल्कि उनके लिए एक खास सरप्राइज भी प्लान किया था। क्योंकि मधु जॉन अब्राहम की बड़ी फैन हैं, इसलिए प्रियंका ने उन्हें पार्टी में बुलाया था। प्रियंका के इस फैसले ने उस वक्त कई लोगों को चौंकाया, लेकिन उनके लिए यह सिर्फ एक बर्थडे सेलिब्रेशन नहीं बल्कि पिता की यादों का सम्मान और मां के चेहरे पर मुस्कान

First published on: Jun 17, 2026 05:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola