Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘दृश्यम 3’ पर OTT रिलीज से पहले बवाल! कॉपीराइट मामले में तेलुगु रिलीज पर कोर्ट की रोक, जानें पूरा मामला

'दृश्यम 3' की तेलुगु OTT रिलीज पर मद्रास हाई कोर्ट ने कॉपीराइट विवाद के चलते अस्थायी रोक लगा दी है. जानें क्या है पूरा मामला और मलयालम वर्जन पर इसका क्या असर पड़ा?

---विज्ञापन---

Drishyam 3 Telugu OTT Release Version Stay: मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है, लेकिन इस बार वजह फिल्म की कहानी नहीं बल्कि उससे जुड़ा कानूनी विवाद है. फिल्म के तेलुगु डब वर्जन की OTT रिलीज पर मद्रास हाई कोर्ट ने अस्थायी रोक लगा दी है. हालांकि, राहत की बात यह है कि फिल्म का मलयालम वर्जन तय समय के अनुसार 18 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विवाद फिल्म के तेलुगु भाषा अधिकारों को लेकर खड़ा हुआ है. फिल्ममेकर श्रीप्रिया की प्रोडक्शन कंपनी राजकुमार थिएटर प्राइवेट लिमिटेड ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए दावा किया कि ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के तेलुगु इस्तेमाल और रूपांतरण से जुड़े विशेष अधिकार उनके पास हैं. ऐसे में ‘दृश्यम 3’ के मलयालम वर्जन को तेलुगु में डब कर OTT पर रिलीज करना उनके अधिकारों का उल्लंघन माना जा सकता है.

---विज्ञापन---

कोर्ट ने क्या कहा?

मामले की सुनवाई जस्टिस के. कुमारेश बाबू ने की. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अंतरिम राहत देते हुए अगली सुनवाई तक फिल्म के तेलुगु-डब वर्जन की OTT रिलीज पर रोक लगा दी. रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने यह भी नोट किया कि नोटिस भेजे जाने के बावजूद प्रतिवादियों की ओर से कोई भी पक्ष अदालत में पेश नहीं हुआ.

क्यों खड़ा हुआ विवाद?

दरअसल, ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ का तेलुगु रीमेक पहले ही बन चुका है, जिसमें अभिनेता वेंकटेश ने मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन तीसरे भाग के लिए मेकर्स ने रीमेक की बजाय सीधे मलयालम फिल्म को तेलुगु में डब करके रिलीज करने का फैसला किया. इसी फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

---विज्ञापन---

मलयालम रिलीज पर क्या असर पड़ा?

फिलहाल, कोर्ट का आदेश सिर्फ तेलुगु-डब वर्जन पर लागू है. इसका असर फिल्म की मूल मलयालम रिलीज पर नहीं पड़ा है और दर्शक इसे OTT पर देख सकते हैं. जीथू जोसेफ के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में लौटे हैं. उनके साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल और कलाभवन शाजोन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की उस कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें अतीत का एक राज फिर से उनके जीवन में नई मुश्किलें खड़ी करता दिखाई देता है. अब सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि तेलुगु दर्शक ‘दृश्यम 3’ का डब वर्जन OTT पर कब देख पाएंगे.

First published on: Jun 18, 2026 04:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola