Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Batwara 1947 Teaser: दंगे, बिछड़ते परिवार और विभाजन का दर्द… सनी देओल की फिल्म का टीजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Batwara 1947 Teaser Out: सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' का दमदार टीजर रिलीज हो गया है. जिसमें विभाजन का दर्द, दंगे और दिल को झकझोर देने वाली कहानी है.

---विज्ञापन---

Batwara 1947 Teaser: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का टीजर रिलीज हो गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. आजादी के बाद भारत-पाकिस्तान के विभाजन पर बनी यह फिल्म उस दौर में हुई हिंसा, पलायान परिवार से बिछड़ाव की कहानी को इतनी संजीदगी से बड़े पर्दे पर उतारने को तैयार है, जिसके हिस्से टीजर में देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

2 मिनट के टीजर ने खड़े किए रोंगटे

भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म दर्शकों को इतिहास के उस दौर में ले जाएगी, जब लाखों लोगों की जिंदगी एक झटके में बदल गईं थीं. करीब दो मिनट के इस टीजर की शुरुआत एक इमोशनल वॉइस से होती है, जिसमें बताया जाता है कि देश को 200 साल की गुलामी से आजादी तो मिली, लेकिन इसकी कीमत विभाजन के रूप में चुकानी पड़ी. इसके बाद स्क्रीन पर दंगे, हिंसा, पलायन और बिछड़ते परिवारों के सीन दिखाई देते हैं, जो उस दौर के दर्द को बखूबी महसूस कराते हैं.

---विज्ञापन---

टीजर में दिखा बंटवारे का दर्द

टीजर में दिखाया गया है कि किस तरह मजहब के नाम पर इंसानियत का खून बहाया गया और लोग अपने ही घर-बार छोड़ने को मजबूर हो गए. इमोशनल बैकग्राउंड शोर और दमदार विजुअल्स इसकी गंभीरता को और बढ़ा देते हैं. इसी बीच होती है सनी देओल की दमदार एंट्री. फिल्म में वह सिकंदर मिर्जा के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनका किरदार ऐसे इंसान का है, जो नफरत और डर के माहौल में भी हिम्मत और इंसानियत का साथ नहीं छोड़ता. टीजर में उनका शांत लेकिन मजबूत अंदाज काफी प्रभाव छोड़ता है.

सनी देओल के डायलॉग ने जीता दिल

टीजर का सबसे चर्चित पल तब आता है, जब सनी देओल के सामने अभिमन्यु सिंह का किरदार याकुब खान खड़ा होता है. याकुब पूछता है, ‘पंगा लेना है?’ इस पर सनी देओल का जवाब आता है, ‘इरादा तो नहीं है, पर ऐतराज भी नहीं है.’ यह डायलॉग सुनते ही फैंस के बीच उत्साह और बढ़ जाता है.

---विज्ञापन---

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए करीब 30 साल बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी फिर साथ आई है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘बंटवारा 1947’ को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीजर को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित रिलीज में से एक साबित हो सकती है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 18, 2026 02:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola