टीवी इंडस्ट्री अभी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन के सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि अब एक और दुखद खबर ने एंटरटेनमेंट जगत को झकझोर कर रख दिया है। तुर्की टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस ईसे इरतेम के निधन की खबर ने उनके फैंस और करीबियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 35 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ईसे इरतेम का निधन उनके जन्मदिन के ठीक अगले दिन हुआ। उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार और करीबी लोगों के साथ खुशी-खुशी मनाया था, लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अगले ही दिन इतनी दर्दनाक खबर सामने आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईसे अपनी मां के साथ घर पर मौजूद थीं। अगले दिन उन्हें घर में मृत पाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है, हालांकि अंतिम पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। ईसे इरतेम का निधन सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उनके लाखों फैंस के लिए भी एक बड़ा झटका है। अपनी खूबसूरत मुस्कान, शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार अभिनय के दम पर उन्होंने तुर्की टेलीविजन इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी। खासतौर पर सुपरहिट ड्रामा ‘वन लव’ में निभाया गया उनका ‘इशिल’ का किरदार दर्शकों के दिलों में हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर है। फैंस उनकी पुरानी तस्वीरें, वीडियो और यादगार सीन शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कम उम्र में इस तरह उनका दुनिया छोड़ जाना हर किसी के लिए बेहद दुखद और हैरान करने वाला है।
---विज्ञापन---
After Sanchita Ugle, Another TV Actress Dies। जन्मदिन के अगले दिन हुई मौत, सदमे में परिवार..!
टीवी इंडस्ट्री अभी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन के सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि अब एक और दुखद खबर ने एंटरटेनमेंट जगत को झकझोर कर रख दिया है। तुर्की टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस ईसे इरतेम के निधन की खबर ने उनके फैंस और करीबियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 35 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
First published on: Jun 17, 2026 02:49 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola