बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों एक गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं। अपनी मधुर आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सोनू ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें गले और गर्दन से जुड़ी ‘पिंच्ड नर्व’ की समस्या हो गई है, जिसके कारण वह पिछले एक हफ्ते से लगातार दर्द झेल रहे हैं। इस दौरान उनके कई मेडिकल टेस्ट हुए हैं और उनका इलाज स्कैन, दवाइयों और फिजियोथेरेपी की मदद से चल रहा है। सिंगर ने बताया कि गले की मांसपेशियों को आराम देने वाली दवाइयों का असर उनकी आवाज पर भी पड़ा है, जिससे उनकी आवाज भारी हो गई है। हालांकि इतनी परेशानी के बावजूद सोनू ने अपने फैंस के लिए लाइव परफॉर्मेंस देने का फैसला किया। परफॉर्मेंस से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में उन्होंने बताया कि करीब एक महीने से ज्यादा समय बाद वह स्टेज पर वापसी कर रहे हैं। सोनू की यह हिम्मत देखकर फैंस भावुक हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि सोनू निगम ने बचपन से ही संगीत की दुनिया में कदम रखा और अपनी बेहतरीन गायकी से भारतीय संगीत जगत में एक खास पहचान बनाई।
---विज्ञापन---
Singer Sonu Nigam Battles Serious Health Issue, दबी गले की नसें। MRI और CT के बाद आवाज़ पर पड़ा असर
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों एक गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं। अपनी मधुर आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सोनू ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें गले और गर्दन से जुड़ी 'पिंच्ड नर्व' की समस्या हो गई है, जिसके कारण वह पिछले एक हफ्ते से लगातार दर्द झेल रहे हैं।
---विज्ञापन---
First published on: Jun 17, 2026 12:51 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola